Masoor Dal Benefits: लगभग हर दूसरे घर की रसोई में मसूर की दाल बनती है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं. हालांकि बहुत से लोगों को ये पसंद नहीं आती, लेकिन क्या आप इसके फायदे जानते हैं? अगर आप इसके फायदे जान जाएंगे, तो रोजाना इस दाल को बनाने और खाने की बात कहेंगे. ये स्वाद में हल्की लेकिन जल्दी बनने वाली दाल है. पारंपरिक मान्यताओं और घरेलू नुस्खों में मसूर की दाल को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है. पुराने समय में इसे घी से छौंककर या मट्ठा के साथ खाया जाता था. इसके बहुत फायदे होते हैं.
दाल में पाए जाते हैं पोषक तत्व
बता दें कि मसूर की दाल में बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं. मसूर की दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और फाइबर पाए जाते हैं. ये पचाने में हल्की होती है, जो शरीर को एनर्जी देती है. इस दाल को खाने से शारीरिक कमजोरी दूर करने और शरीर को मजबूत रखने में मदद मिलती है.
दादी-नानी के नुस्खे
जपुराने समय में दादी-नानी के का मानना था कि अगर मसूर की दाल को देसी घी से छौंककर खाया जाता है, तो इससे आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है. वहीं मौसम बदलने पर जो खांसी, गले में सूजन जैसी समस्या बढ़ जाती है. ये इसके लिए भी राहत दे सकता है. वहीं कहा जाता है कि मसूर की दाल के साथ मठ्ठा पीना फायदेमंद होता है. ये पाचन को बेहतर करने में और बवासीर जैसी समस्याओं में राहत देने में भी मददगार हो सकती है. इसके अलावा मसूर दाल के फेसपैक आपके चेहरे को ग्लोइंग बना सकते हैं. हालांकि खूनी बवासीर के लिए आपको किसी भी तरह का प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.
ध्यान रखें ये बातें
मसूर की दाल को संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए. अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाता है, तो लोगों को गैस या एसिडिटी जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. घरेलू उपाय करने से पहले अपनी समस्या को समझें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें.