Multigrain Flour: आपने अक्सर फिटनेस फ्रीक लोगों से सुना होगा कि गेहूं के आटे की रोटी की बजाय मल्टीग्रेन आटे की रोटी खानी चाहिए. इसकी वजह ये है कि इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं. हालांकि बहुत कम लोग जानते होंगे कि इसे खाने का सही तरीका क्या है और गलत तरीके से इसका सेवन करने से क्या जोखिम हो सकते हैं? जानकारी के अनुसार, मल्टीग्रेन आटे को सही तरीके से न खाया जाए, तो पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में…
मल्टीग्रेन आटा गलत तरीके से खाने के नुकसान
- मल्टीग्रेन आटे में फाइबर पाया जाता है और इसका सही तरीके से सेवन न करने से गैस, पेट फूलना और पेट में भारीपवन जैसी समस्या हो सकती है.
- इस आटे में ज्वार और बाजरा होता है. ऐसे में अगर सही तरीके से मल्टीग्रेन का सेवन नहीं किया जाता है और आपका पाचन कमजोर है, तो उन्हें पचाना काफी मुश्किल होता है.
- मल्टीग्रेन आटे में गेहूं समेत तमाम आटे पाए जाते हैं. ऐसे में कुछ लोगों को ग्लूटेन के कारण पेट दर्द की समस्या हो सकती है.
- अगर आप 8-10 अनाजों को एक साथ पिसवाते हैं, तो हर अनाज की तासीर अलग होती है. इसके कारण पाचन तंत्र उन्हें सही तरीके से नहीं पचा पाता और शरीर को इसका पोषण नहीं मिलता.
कैसे करें मल्टीग्रेन आटे का सेवन?
- अगर आप मल्टीग्रेन का सेवन करना चाहते हैं, तो एकदम से मल्टीग्रेन आटे पर निर्भर न हों. इसकी बजाय धीरे-धीरे मल्टीग्रेन को अपने खाने में शामिल करें.
- सबसे पहले गेहूं के आटे में 20-30 फीसदी मल्टीग्रेन आटा मिलाएं. इसके बाद धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं.
- सभी तरह के आटे को घर पर पिसवाएं. सबसे पहले 50 फीसदी गेहूं और 50 फीसदी जौ, चना, बाजररा और रागी समेत दूसरे अनाज मिलाएं
- मल्टीग्रेन आटे की रोटी के साथ दही या छाछ का सेवन जरूर करें. ऐसा करने से पाचन में मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें: गर्मी में आग की तरह जल रहा है बिस्तर, बिछाएं ऐसी चादर, आएगी राहत की नींद