<

ब्रेकअप हो या झगड़ा, अपनाएं सारा अली खान का हीलिंग मंत्र, बोलीं- मैं भाग जाती हूं

अगर आप किसी चीज से परेशान हैं, आरका झगड़ा हुआ है या ब्रेकअप के बाद उभरने में दिक्कत आ रही है, तो आप सारा अली खान के इस नुस्खे को अपना सकते हैं.

Sara Ali Khan Breakup Healing Mantra: आज के समय में किसी रिलेशनशिप में होना और उसमें ब्रेकअप होना आम बात हो गई है. हालांकि ब्रेकअप से उबरना बहुत मुश्किल होता है. इनमें सबसे बड़ा सवाल होता है कि आखिर ब्रेकअप से हील कैसे करें? इसी मुद्दे पर बात करते हुए एक्ट्रेस सारा अली खान ने इसके नुस्खे बताए हैं. 29 साल की सारा ने हाल ही में एक पोडकास्ट में बताया कि वह दिल टूटने या झगड़ों से कैसे निपटती हैं?

सारा अली खान ने बताया कि पॉडकास्टर नयनदीप रक्षित के सामने कहा,  ‘झगड़े या ब्रेकअप के बाद कुछ चीजें हैं जो आप खास तौर पर करते होंगे, मैं भी करती हूं.  मेरी आदत है कि जब मुझे कुछ पसंद नहीं आता तो मैं भाग जाती हूं. मैं पिछले हफ्ते पहाड़ों पर गई थी. इसका मतलब यह नहीं है कि मेरा ब्रेकअप हुआ है. मेरी आम तौर पर भाग जाने की आदत है. चाहे वह मम्मी (अमृता सिंह) से या भाई इब्राहिम से झगड़ा हो। मैं उसका सामना नहीं करती… मैं भाग जाती हूं.’

बता दें कि जब आप परेशान हों और आपका दिल टूटा हो, तो नेचर की ओर “भाग जाने” की यह आदत एक आम कोपिंग मैकेनिज्म को दिखाती है, जहां लोग अपनी भावनाओं को समझने के लिए जानी-पहचानी, शांत जगहों पर अकेलेपन की तलाश करते हैं. ऐसा साइकोथेरेपिस्ट, लाइफ एल्केमिस्ट, कोच और हीलर कहते हैं. इतना ही नहीं गेटवे ऑफ हीलिंग की फाउंडर और डायरेक्टर डॉ. चांदनी टुगनाइट ने भी इसका जिक्र किया था.

अतीत को सोचने की बजाय यादों से लें ब्रेक

बता दें कि लगातार अतीत के बारे में सोचने के बजाय, यादों से ब्रेक लेना एक अच्छा ऑप्शन है. इससे इमोशनल स्पेस बन सकता है. इससे आप किसी को भूल नहीं सकते  लेकिन दर्द से बचने के लिए एक हेल्दी दूरी बनाते हैं. उस माहौल से हटने की आदत एक बार फिर खुद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ये अच्छा ऑप्शन है.

नेचर और एक्टिविटीज इमोशन्स पर करता है कंट्रोल

जब आप परेशान होते हैं या आपका झगड़ा होता है या ब्रेकअप होता है, तो आपको ऐसी परिस्थितियों के लिए पर्सनल रिचुअल्स बनाने चाहिए. जब भी आप परेशान हों नेचर की तरफ जाएं या क्रिएटिव एक्टिविटीज़ में शामिल होने की आदत बना लें. इससे इमोशनल उथल-पुथल के बाद कंट्रोल करने में मदद मिलती है. ये रिचुअल्स मुश्किल समय में सहारे का काम कर सकते हैं. इससे इमोशनल स्टेबिलिटी और आराम मिल सकता है. 

प्रोडक्टिव चीजों पर करें फोकस

जब आपकी भावनाओं को टेस पहुंची, तो कुछ ज़्यादा प्रोडक्टिव चीज़ों पर फोकस बदलने की ज़रूरत होती है. इसके लिए आप पर्सनल हॉबी, करियर ग्रोथ, या कुछ ऐसा कर सकते हैं, जो आपको खुशी दे. अपनी एनर्जी को उस दर्द पर फोकस करने की बजाय पैशन और महत्वाकांक्षाओं की ओर मोड़ें. इससे ब्रेकअप से जुड़ी नेगेटिव भावनाओं को रिलीज़ करना आसान हो जाता है. 

हीलिंग के लिए समय देना जरूरी

बता दें  कि भी-कभी ब्रेकअप लोगों की भावनाओं को तोड़कर रख देता है. ऐसे में हीलिंग के लिए खुद को समय देना जरूरी है. ब्रेकअप से निपटने के लिए खुद के लिए समय निकालें औरर अपपनी पसंदीदा जगहों पर जाएं और एक्टिविटीज करें, ये रिलेशनशिप में अपनी पहचान खोने के बाद उसे फिर से पाने के लिए ज़रूरी है।

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए केला और आम सही या नहीं, ये सावधानियां बरतनी जरूरी?

डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…

Last Updated: May 20, 2026 18:02:57 IST

Modi Government 12 Years : मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का जश्न मनाएगी भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिए निर्देश

Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…

Last Updated: May 20, 2026 18:01:48 IST

बिहार में मोबाइल टावर से लटका मिला युवक का शव, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…

Last Updated: May 20, 2026 17:27:26 IST

बिहार के सुपौल में युवती की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप, घर से कुछ दूर सरकारी स्कूल में मिला शव

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…

Last Updated: May 20, 2026 17:39:10 IST

तेलंगाना में प्रेमी से शादी करने के लिए 6 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना  सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…

Last Updated: May 20, 2026 17:31:53 IST

RR vs LSG: ‘लंबे समय तक खेला तो…’, POTM जीतने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया आगे का प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…

Last Updated: May 20, 2026 13:23:46 IST