Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > गर्मियों में कूलर से आने लगी है बदबू? इन देसी जुगाड़ से मिलेगी निजात, नोट करें तरीका

गर्मियों में कूलर से आने लगी है बदबू? इन देसी जुगाड़ से मिलेगी निजात, नोट करें तरीका

गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान हो जाते हैं. हर किसी का बजट ऐसा नहीं होता कि वे घर में एसी लगा सकें. ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कूलर होता है.

Written By:
Last Updated: April 25, 2026 18:06:45 IST

Mobile Ads 1x1

Cooler Ki Badbu kaise Bhagaye: गर्मियों के मौसम में गर्मी, तेज धूप और उमस से राहत पाने के लिए अधिकतर घरों में कूलर होता है, जो गर्मियों में राहत की सांस लेने में मदद करता है. हालांकि कूलर में कई बार काफी बदबू आने लगती है. इसका कारण ये है कि कूलर चलाने से पहले उसमें भरे   पानी और उसकी सफाई पर कोई ध्यान नहीं देता. ऐसे में हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो कूलर के पानी को साफ रखने में मदद कर सकता है. 

बता दें कि कूलर में कई दिनों तक एक ही पानी भरा रहने के कारण उसमें गंदगी जमा हो जाती है. इसके कारण पानी में बदबू आने लगती है. यही जमा पानी मच्छरों के पनपने की जगह बन जाता है. इसके कारण अक्सर गर्मियों और बरसात के मौसम में वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया के खतरे बढ़ जाते हैं.  आइए जानते हैं कि कूलर की बदबू को कैसे दूर करें?

कूलर की बदबू को कैसे करें दूर?

अगर कूलर से बदबू आ रही है, तो आपको कूलर के पानी में फिटकरी डालनी चाहिए. वैज्ञानिक भाषा में फिटकरी को एलम कहा जाता है. फिटकरी पानी में मौजूद छोटे गंदे कणों को जोड़कर भारी कर देता है, जिसके कारण गंदगी नीचे की तरफ बैठ जाती है. इससे कूलर में ऊपर भरा पानी साफ दिखाई देने लगता है और इससे बदबू भी नहीं आती. 

फिटकरी के फायदे

कूलर में जमा पानी के कारण उसमें मच्छर पनपने लगते हैं. कहा जाता है कि मादा मच्छर रुके हुए साफ पानी में अंडे देती है. पानी लंबे समय तक भरा रहा, तो उसमें लार्वा तेजी से बढ़ने लगता है. ऐसे में फिटकरी पानी की गुणवत्ता को बदलता है.

ध्यान रखें ये बातें

  • कूलर में फिटकरी डालते हैं, तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि सीमित मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करें.
  • फिटकरी ज्यादा डालने से पानी की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है. इसके कारण कूलर के बड़े से टैंक में छोटा सा टुकड़ा ही डालना चाहिए.
  • कूलर के पानी को रोजाना बदलना चाहिए.
  • कूलर के टैंक और पैड की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए.

MORE NEWS