Live TV
Search
Live

Independence day 2026 PM Modi Speech LIve updates: युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग, लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन

🕒 Published: Aug 15, 2026 | 07:10 AM IST
🕒 Updated: Aug 15, 2026 | 08:58 AM IST

 Independence Day 2026 PM Modi Speech LIVE Updates | Independence Day 2026 Live: देश ने आज़ादी के 79 साल पूरे कर लिए हैं, और इस साल 80वां स्वतंत्रता दिवस है. 15 अगस्त को, स्वतंत्रता दिवस पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. यह पहली बार होगा जब लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगान “वंदे मातरम” गाया जाएगा. इस साल, स्वतंत्रता दिवस की थीम “2047 में विकसित भारत के लिए युवा शक्ति” और “वंदे मातरम के 150 साल” है.

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह बड़ा समारोह राष्ट्रगान “वंदे मातरम” की 150 साल की शानदार विरासत को समर्पित होगा और 2047 तक “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर देश की यात्रा में “युवा शक्ति” की ऊर्जा, उम्मीदों और महत्वपूर्ण योगदान का जश्न मनाएगा. लाल किले पहुंचने पर, प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, “झंडा फहराने के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर गनर 21 तोपों की सलामी देंगे.”

हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश

मंत्रालय ने कहा कि जिस समय प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, उसी समय इंडियन एयर फोर्स के दो MI-17 हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर फूलों की बारिश करेंगे. एक हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज लेकर उड़ेगा, जबकि दूसरा “वंदे मातरम” लिखा झंडा लेकर उड़ेगा. विंग कमांडर रजत और स्क्वाड्रन लीडर अंकित वार्ष्णेय इन हेलीकॉप्टरों को कमांड करेंगे. फूलों की बारिश के बाद प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित करेंगे.

5,000 खास मेहमानों को बुलाया गया

इस साल लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 5,000 खास मेहमानों को बुलाया गया है. इनमें समाज के अलग-अलग तबकों के लोग शामिल होंगे.

Independence Day 2026 PM Modi Speech LIVE updates: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने सप्तधारा का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए नई धारा चाहिए. छोटे पुर्जे से लेकर बड़े प्रोडक्ट बनाने हैं. कॉस्ट, क्वालिटी और स्केल पर ध्यान देना होगा.

Live Updates

  • 08:57 (IST) 15 Aug 2026

    Independence day 2026 PM Modi Speech LIve updates: गांव-गांव, शहर-शहर से टैलेंट ढूंढेंगे, देश की प्रतिभाओं को ट्रेनिंग देंगे- PM मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि 2030 का ओलंपिक भारत में हो रहा है. चाहता हूं कि 2036 का भी भारत में ही हो. गांव-गांव, शहर-शहर से टैलेंट ढूंढेंगे. देश की प्रतिभाओं को ट्रेनिंग देंगे. खेल के क्षेत्र में टैलेंट हंट का आयोजन करेंगे.

  • 08:57 (IST) 15 Aug 2026

    Independence day 2026 PM Modi Speech LIve updates: लाल किले से युवाओं के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान

    पीएम मोदी ने लाल किले से युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया.

    • 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग
    • युवाओं के लिए सस्ता डेटा उपलब्ध
    • युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग
    • गरीब, मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए कोचिंग
    • युवाओं को परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग
  • 08:32 (IST) 15 Aug 2026

    Independence day 2026 PM Modi Speech LIve updates:जो काम 50 साल में नहीं हुए वो हमें 5 साल में करने हैं: PM मोदी

    लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास स्थिर और मजबूत सरकार है. भारत का हर उत्पाद को पूरी दुनिया में पहुंचाना है. दुनिया के 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता है. सही दिशा में नहीं चले होते तो मुकाबला कैसे करते. हमारे पास दिशा देने वाला संविधान है. दुनिया के अच्छा और सस्ता उत्पाद देना होगा. 2047 का लक्ष्य मजबूत नींव पर खड़ा है. सोच बदलनी होगी. जो काम पांच दशक में नहीं हुए वो 5 साल में करने होंगे.

  • 08:32 (IST) 15 Aug 2026

    Independence day 2026 PM Modi Speech LIve updates: दुनिया में यूरिया 3000, भारत में 300 में दिया- PM मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि यूरिया महंगी हुई लेकिन इसका जनता पर बोझ नहीं पड़ने दिया. महंगाई का बोझ सरकार ने अपने कंधों पर उठाया. यूरिया हम किसानों को 300 में देते हैं. दुनिया में यूरिया 3000 में और भारत में 300 रुपये में है. पीएम ने कहा कि भारत में DAP 1350 में मिल रहा है.

  • 08:31 (IST) 15 Aug 2026

    Independence day 2026 PM Modi Speech LIve updates: जंग के दौरान अफवाह फैलाई गई, कुछ लोगों को इसमें ही आनंद: PM मोदी

    लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने दुनिया में चल रहे युद्ध का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में देश ने कई संकटों का सामना किया. पीएम मोदी ने कहा कि देश को चिंतित रखने में कुछ लोगों को आनंद आता है. युद्ध के दौरान कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई. लोगों ने कहा कि तेल नहीं मिलेगा. गैस नहीं मिलेगी. भारत को डराने में कुछ लोगों को मजा आया.

More News