Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > BPSC TRE 4.0: बिहार में शिक्षक बनना अब नहीं होगा आसान! अचानक बदले नियम, अब पास करनी होंगी 2 परीक्षाएं; नया कैलेंडर जारी

BPSC TRE 4.0: बिहार में शिक्षक बनना अब नहीं होगा आसान! अचानक बदले नियम, अब पास करनी होंगी 2 परीक्षाएं; नया कैलेंडर जारी

BPSC ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर! TRE-4.0 में बदला चयन का नियम, अब 1 नहीं 2 परीक्षाएं देनी होंगी. 32,388 पदों पर भर्ती का पूरा अपडेट यहां पढ़ें.

Written By:
Last Updated: August 14, 2026 19:43:34 IST

Mobile Ads 1x1

बिहार में शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपना नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर के मुताबिक, TRE-4.0 के तहत कुल 32,388 पदों पर बहाली की जाएगी. हालांकि, इस बार आयोग ने चयन प्रक्रिया के पैटर्न में बड़ा फेरबदल किया है.

TRE-4.0: अब एक नहीं, दो लिखित परीक्षाओं से गुजरना होगा

शिक्षक बनने के लिए इस बार अभ्यर्थियों को दो चरणों में लिखित परीक्षा देनी होगी. आयोग ने TRE-4.0 के लिए प्रारंभिक परीक्षा (PT) और मुख्य परीक्षा (Mains) का नया फॉर्मेट लागू कर दिया है.

पहले का पैटर्न (TRE-1, TRE-2 और TRE-3): पिछली तीनों शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में चयन केवल एक ही लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया था. उसमें सिंगल एग्जाम के प्राप्तांकों से ही मेरिट लिस्ट तैयार कर ली जाती थी.

नया पैटर्न (TRE-4.0): इस बार अभ्यर्थियों को पहले पीटी (PT) परीक्षा क्वालिफाई करनी होगी. इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने का मौका मिलेगा.

परीक्षा की तारीख पर क्या है अपडेट?

कैलेंडर में TRE-4 की प्रारंभिक परीक्षा (PT) की तिथि के सामने ‘TBD’ (To Be Decided) दर्शाया गया है. आयोग के अनुसार, भर्ती विज्ञापन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पीटी की निश्चित तिथि जारी की जाएगी.

72वीं BPSC CCE और AEDO भर्ती परीक्षा का शेड्यूल

कैलेंडर में प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए भी तिथियां स्पष्ट की गई हैं:

परीक्षा का नाम कुल पद परीक्षा का स्वरूप परीक्षा तिथि / स्थिति
72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 1,189 प्रारंभिक परीक्षा (PT) 25 अक्टूबर 2026
सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) 935 PT एवं Mains जल्द घोषित होगी (TBD)
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE-4.0) 32,388 PT एवं Mains जल्द घोषित होगी (TBD)

सरकार का रुख: शिक्षा विभाग ने भेजी अधियाचना

इससे पहले 29 जुलाई को सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी थी कि शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की भर्ती के लिए अधियाचना BPSC को भेज दी है.

राज्य सरकार का कहना है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है.

MORE NEWS