Live TV
Search
Home > मनोरंजन > फूलों के बॉर्डर वाली साड़ी, सर पर पल्लू और सोने की चूड़ियां…बटवारा 1947 में ‘हमीदा’ के लुक में नजर आईं प्रीति जिंटा, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

फूलों के बॉर्डर वाली साड़ी, सर पर पल्लू और सोने की चूड़ियां…बटवारा 1947 में ‘हमीदा’ के लुक में नजर आईं प्रीति जिंटा, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

फिल्म 'बटवारा 1947' के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, प्रीति जिंटा ने एक पुरानी तस्वीर के साथ हमीदा के रूप में अपने सफर की शुरुआत को याद किया.

Written By:
Last Updated: August 14, 2026 21:30:50 IST

Mobile Ads 1x1
प्रीति जिंटा फिल्म ‘बटवारा 1947’ से फिर से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं. ‘बटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इससे एक दिन पहले, प्रीती ने फिल्म में सनी देओल के किरदार सिकंदर मिर्जा के साथ अपने किरदार हमीदा के फर्स्ट लुक को याद किया.
 
प्रीती ने फिल्म के लुक टेस्ट से एक मोनोक्रोम तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. इस फोटो में प्रीती अपनी सादगी और मोहक मुस्कान के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.
 
फूलों के बॉर्डर वाली साड़ी और सर पर पल्लू 

प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने एक साधारण साड़ी पहन रखी थीं, जिस पर फूलों का बॉर्डर बना हुआ था. उन्होंने अपने सिर को साड़ी के पल्लू से ढका हुआ था. उनके लहराते बाल और सोने की चूड़ियाँ उनके सरल लेकिन मनमोहक लुक को और भी निखार रही थीं. उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, “बटवारा 1947 की रिलीज की पूर्व संध्या पर , मैं उस जगह वापस जाना चाहती थी जहाँ से सब कुछ शुरू हुआ था. यह तस्वीर लुक टेस्ट के दौरान ली गई थी जहाँ मैंने हमीदा की पहली झलक देखी और महसूस की.”
अपने किरदार के बारे में बताते हुए उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए, हमीदा का वर्णन रूमी के इन प्रसिद्ध शब्दों में खूबसूरती से किया गया है – ‘अगर चारों ओर अंधेरा छा जाए, तो फिर से देखो, हो सकता है तुम ही रोशनी हो.’ 14 अगस्त को बटवारा 1947 देखने के लिए आप सभी से आपके पास के थिएटर में मिलते हैं ! टिंग!”
 
भारत-पाक विभाजन पर आधारित है फिल्म 

14 अगस्त को फिल्म ‘बटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म असगर वजाहत के प्रशंसित नाटक जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई पर आधारित है. भारत के 1947 के विभाजन और पंजाब के बंटवारे के इर्द-गिर्द के उथल-पुथल भरे दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित, बटवारा 1947  देश के विभाजन के बीच सामने आने वाली मानवीय कहानियों की पड़ताल करता है. कलाकारों में शबाना आज़मी, कनिक्का कपूर, करण देओल, अली फज़ल, ख़ुशी हज़ारे और अभिमन्यु सिंह शामिल हैं. आमिर खान ने आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत इस फिल्म का निर्माण किया है.

MORE NEWS