Live TV
Search
Home > खेल > Hockey World Cup 2026: 51 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत रचेगा इतिहास? जानिए कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

Hockey World Cup 2026: 51 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत रचेगा इतिहास? जानिए कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

FIH Mens Hockey World Cup 2026: 51 साल का सूखा खत्म करने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया. जानें भारत-वेल्स मैच की टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और भारतीय स्क्वाड की पूरी डिटेल.

Written By:
Last Updated: August 14, 2026 21:03:35 IST

Mobile Ads 1x1

एफआईएच (FIH) पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है. 15 अगस्त से शुरू हो रहा यह धमाकेदार टूर्नामेंट 30 अगस्त तक चलेगा. इस बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी बेल्जियम का वेवर और नीदरलैंड्स का एम्सटेलवीन शहर कर रहे हैं.

भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज उद्घाटन दिवस पर वेल्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी. यह मैच नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा.

51 साल का सूखा खत्म करने पर नजर

कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में मैदान पर उतर रही भारतीय टीम की नजरें 51 साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने पर होंगी. भारत ने आखिरी बार 1975 में यह खिताब अपने नाम किया था. इत्तेफाक से, हरमनप्रीत सिंह ठीक उसी राह पर चल रहे हैं, जिस पर कभी भारत को विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान अजीत पाल सिंह चले थे.

दो वर्ल्ड कप में कप्तानी का अनोखा रिकॉर्ड

अजीत पाल सिंह ने 1971 के बाद 1975 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी और टीम को चैंपियन बनाया था. अब हरमनप्रीत सिंह 2023 के बाद लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं. वह दो वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने वाले महज दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

इसके अलावा, स्टार खिलाड़ी मनदीप सिंह और मनप्रीत सिंह अपने करियर का चौथा हॉकी वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मनप्रीत सिंह के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा (417) अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का शानदार रिकॉर्ड भी दर्ज है.

वर्ल्ड कप के सभी पूल (Pools)

पूल A: नीदरलैंड्स, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान

पूल B: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया

पूल C: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका

पूल D: भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेल्स

कहां देख सकेंगे लाइव मैच? (Live Telecast & Streaming)

लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी.

टीवी टेलीकास्ट: टीवी पर दर्शक मैचों का सीधा प्रसारण Star Sports Select 2 (SD+HD), Star Sports Khel और DD Sports (DD Free Dish) पर देख सकते हैं.

भारतीय हॉकी टीम (Squad)

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंत शर्मा, विवेक प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक.

MORE NEWS