Live TV
Search
Live

Today Weather Highlights: दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक आफत! तेज बारिश संग चलेंगी तूफानी हवाएं; आईएमडी का अलर्ट जारी

🕒 Published: Mar 24, 2026 | 07:03 AM IST
🕒 Updated: Apr 07, 2026 | 05:29 PM IST

Today Weather Key Highlights: पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली से कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश और बर्फबारी ने मौसम सुहाना कर दिया है. बारिश के चलते दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, शामली, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़) में सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है. इस बी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) का ताजा पूर्वानुमान है कि 2 दिनों के दौरान उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है. बारिश वाले राज्यों में दिल्ली, बिहार समेत कई अन्य राज्य भी शामिल हैं. IMD से जुड़े वैज्ञानिकों के अनुसार, वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24-48 घंटों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा. पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत की बात करें तो यहां पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मंगलवार (24 मार्च, 2026) को दक्षिण के राज्य तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ तटीय भागों पर तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.  इसके अलावा मंगलवार को  ओडिशा, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है.  इस दौरान इन राज्यों में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मंगलवार (24 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.  

Today Weather Highlights: मौसम में आए बदलाव के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है, जबकि कई राज्यों में गर्मी में इजाफा होगा. मंगलवार (24 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://indianews.in/ से.

Live Updates

  • 12:44 (IST) 24 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: 26 और 27 मार्च को बिहार में होगी बारिश, हवा की रफ्तार भी करेगी परेशान

    Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग की ओर से मिले अलर्ट में बिहार में 26 और 27 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. कुछ स्थानों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

  • 11:25 (IST) 24 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 मार्च को होगी बारिश

    Today Weather LIVE Updates: उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 मार्च को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी तेज बारिश का अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी है. 

  • 10:38 (IST) 24 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates:  हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी टेंशन

    Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव देखने को मिलेगा. इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

  • 10:03 (IST) 24 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: देश के बड़े शहरों में जानें न्यूनतम और अधिकतम तापमान

    Today Weather LIVE Updates: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. इसके साथ ही दक्षिण और पूर्व-पश्चिम भारत के राज्यों में भी बारिश हो रही है. यहां जानें अपने-अपने शहरों का  ताजा न्यूनतम और अधिकतम तापमान.

    शहर अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान  
    दिल्ली 31 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस
    मुंबई 33 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
    चेन्नई 31 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
    कोलकाता 32 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस
    लखनऊ 31 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
    पटना 32 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस
    रांची 29 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
    भोपाल 33 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस
    जयपुर 31 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
    शिमला 18 डिग्री सेल्सियस 09 डिग्री सेल्सियस
    नैनीताल 21डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस

     

  • 09:43 (IST) 24 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, बारिश संग चलेंगी तेज हवाएं

    Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, सिरमौर, मंडी में गरज-चमक के साथ बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

More News