Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > मुसलमान हो, सेना में नहीं लेंगे… ताने झेले, नफरत तोड़ी और पहनी भारतीय सेना की वर्दी; बना गांव का पहला मुस्लिम जवान

मुसलमान हो, सेना में नहीं लेंगे… ताने झेले, नफरत तोड़ी और पहनी भारतीय सेना की वर्दी; बना गांव का पहला मुस्लिम जवान

First Muslim Soldier Village: एक साधारण मुस्लिम युवा की, जिसने न सिर्फ पाकिस्तानी होने का ताना सुना बल्कि भेदभाव का शिकार भी हुआ. लेकिन उसने जो सपना देखा उसे सच कर दिखाया. इस प्रेरणादायक कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-04-15 20:02:04

Mobile Ads 1x1
Muslim Youth Army Success: भारत जैसे विविधता भरे देश में जहां एकता में अनेकता की मिसाल दी जाती है, वहीं कई बार समाज की संकीर्ण सोच कुछ लोगों के सपनों के रास्ते में बड़ी बाधा बन जाती है. लेकिन इतिहास गवाह है कि जिन्होंने इन बाधाओं को चुनोती दी, वहीं असली बदलाव के गावह बने.
 
ऐसे ही एक प्रेरणादायक कहानी है एक साधारण मुस्लिम युवा की, जिसने न सिर्फ पाकिस्तानी होने का ताना सुना बल्कि भेदभाव का शिकार भी हुआ. लेकिन उसने जो सपना देखा उसे सच कर दिखाया. इस प्रेरणादायक कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
 
तानों से शुरू हुआ संघर्ष

यह कहानी उस युवा की है, जो एक छोटे से गांव में पला-बढ़ा. मुस्लिम होने के कारण उसे अक्सर पाकिस्तानी कहकर पुकारा जाता था. इतना ही नहीं, गां के कुछ लोग उसे यह भी कहते थे कि मुसलमानों को सेना में नहीं लिया जाता. ये शब्द मजाक नहीं थे, बल्कि उसकी पहचान और देशभक्ति पर सवाल उठाने जैसे थे. ऐसे माहौल में जीना किसी भी युवा के लिए मानसिक रूप से बेहद कठिन होता है. लेकिन इस युवक ने इन तानों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दी, बल्कि इन्हें ताकत में बदल दिया.
 
नकारात्मकता को बनाया प्रेरणा

जहां कई लोग समाज के दबाव में अपने सपनों को छोड़ देते हैं, वहीं इस युवक ने अपने लक्ष्य से नजर नहीं हटाई. उसने ठान लिया कि वह भारतीय सेना में भर्ती होकर ही रहेगा. दिन-रात की मेहनत, अनुशासन और कुछ बन दिखाने के संकल्प के बल पर उसने वह मुकाम हासिल किया और भारतीय सेना में भर्ती होकर अपने गांव का पहला मुस्लिम सैनिक बनने का गौरव हासिल किया. 
 
यहां देखें वीडियो

वायरल वीडियो देख यूजर्स का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो पर काफी लोगों का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें पहले यूजर ने कहा कि भारत में मुसलमान इन दिनों बहुत कुछ सह रहे हैं, फिर भी देश सेवा की भावना के लिए इस भाई को सलाम. दूसरे यूजर ने कहा कि हम हिंसा से नहीं, अहिंसा से ही दिल जीत सकते हैं.  जैसे यह भाई, जिसे बार-बार इसलिए सताया गया क्योंकि वह मुस्लिम था, उसे पाकिस्तानी कहा गया क्योंकि वह मुस्लिम था, लेकिन उसका इरादा और लक्ष्य बस यही था: चुपचाप आर्मी की तैयारी करते रहना और सेवा करते रहना.

MORE NEWS