Hyderabad Security Guard Viral Video: गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है. ऐसे में लोग तरह-तरह के जुगाड़ लगाकर इनसे बचने का इंतजाम करते हैं. हालांकि सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को होती है, जो घर के बाहर रहते हैं या खुले में नौकरी करते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मच्छरों से बचने के लिए सिक्योरिटी गार्ड ने कुछ ऐसा किया, जो चर्चा का विषय बन गया और लोग उनकी मुश्किल भरी जिंदगी के बारे में बात कर रहे हैं.
दरअसल हैदराबाद की एक आवासीय सोसायटी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक सिक्योरिटी गार्ड तैनात था. वो ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठा है और मच्छरों से बचने के लिए उसने मच्छरदानी ओढ़कर अपने पूरे शरीर को ढक रखा है. सिक्योरिटी गार्ड मच्छरों से बचने के लिए ये आसान सा तरीका अपनाकर खुद को बचा रहा है.
वायरल वीडियो में क्या है?
बता दें कि ये वीडियो सूरज कुमार बौद्ध नाम के यूजर ने शेयर की है. इस वीडियो में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड से बात करती नज़र आ रही है. इसमें एक गार्ड मच्छरदानी के अंदर बैठकर अपनी ड्यूटी कर रहा है. यूज़र ने वीडियो शेयर कर भारत में सिक्योरिटी गार्ड की जिंदगी कठिन होने की बात कही है. उन्होंने कहा कि एक तरफ सोसायटी के लोग आरोम से एसी में सो रहे हैं. वहीं एक सिक्योरिटी गार्ड उनकी ही सुरक्षा में बैठा हुआ है लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल सकतीं. वीडियो में उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या उन्हें सुरक्षित जगह नहीं दी जा सकती? यूजर का मानना है कि लोगों में संवेदना की कमी हो गई है, जिसके कारण कोई किसी के बारे में सोचता ही नहीं है.
“Security guard life in India.” 💔
Poor guard is covered under a mosquito
net and doing his duty while awake at night. Society members live in AC; cannot they provide a safe place for their guard?The real issue is compassion. People have lost their compassion for the poor. pic.twitter.com/aqIweshHeR
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) April 16, 2026
वायरल वीडियो पर कमेंट्स कर रहे लोग
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अब तक इसे लगभग 4.95 लाख लोग देख चुके हैं. कुछ लोग गार्ड के तरीके की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग भारतीय सोसायटी ग्रुप्स को सीखने और सुधरने की सीख दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीयों को दूसरे देशों से यह सीखना चाहिए कि वे अपने घरेलू कामगारों का प्रबंधन कैसे करते हैं. स्थानीय प्रशासन को इन तथाकथित ‘समाज के लोगों’ का सामना करना चाहिए, ताकि सुरक्षा गार्डों के लिए उचित जगह उपलब्ध कराई जा सके.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इन गार्ड्स की ज़िम्मेदारी सोसाइटी मैनेजमेंट की है, लेकिन लोगों को उनकी ज़रा भी परवाह नहीं है. उन्हें तो बस हर महीने का मेंटेनेंस चाहिए. मैंने उन्हें कूलर और मच्छर भगाने वाला रिपेलेंट भी दिया है. अगर आप सोसाइटी ग्रुप में यह बात उठाते हैं, तो वे आपको ग्रुप से ही निकाल देते हैं.’