Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > गंदी हरकतें कर रहा था मनचला; युवती ने पीटा नहीं, चलती ट्रेन में निकाला ऐसा जुलूस…जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा!

गंदी हरकतें कर रहा था मनचला; युवती ने पीटा नहीं, चलती ट्रेन में निकाला ऐसा जुलूस…जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा!

चलती ट्रेन में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को यात्रियों ने अनोखे अंदाज में सबक सिखाया. मारपीट करने के बजाय यात्रियों ने उसके हाथों में चूड़ियां पहनाईं और चेहरे पर लाली व होंठों पर लिपस्टिक लगाकर सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है .

Written By:
Last Updated: July 19, 2026 16:59:26 IST

Mobile Ads 1x1

भुसावल–वर्धा पैसेंजर ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला ने एक व्यक्ति पर यात्रा के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जिसके बाद ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया/ इसके बाद यात्रियों ने विरोध जताते हुए उसे चूड़ियां पहनाईं और लिपस्टिक लगाई. थोड़ी देर बाद ही यात्रियों ने आरोपी को संबंधित रेलवे अधिकारियों के हवाले कर दिया. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कई लोगों ने महिला की हिम्मत और सहयात्रियों के समर्थन की सराहना की, जबकि कुछ लोगों ने सार्वजनिक रूप से इस तरह की बेइज्जती करने के तरीके पर भी सवाल उठाए. 

क्या है पूरा मामला?

यह घटना महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके की है जहां शेगांव और बडनेरा के बीच चल रही भुसावल-वर्धा मेमू (MEMU) ट्रेन में कुछ महिलाएं सफर कर रही थीं. तभी एक युवक वहां आता है और वहां बैठी लड़कियों और महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें और भद्दे इशारे करने लगात है. जब एक युवती ने उस पूरी वारदात का विरोध किया तो युवक उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा. वहां बैठे अन्य यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया और आगे जो हुआ वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

सीट पर बैठाकर लगाई लिपस्टिक

चलती ट्रेन में महिलाओं और युवतियों ने युवक के सात मारपीट करने के बजाए उसे अनोखे तरीके से सबक सिखाया. बहादुर युवती और अन्य यात्रियों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया. पिटाई करने के बजाय, उन्होंने गांधीगिरी का रास्ता अपनाया. यात्रियों ने उसे महिलाओं के सम्मान का पाठ पढ़ाने के लिए हाथों में चूड़ियां पहनाईं और लिपस्टिक लगाकर सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया. शोर-शराबा सुनकर दूसरे कोच में बैठे यात्री भी वहां आ गए और पूरी घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया.

लोगों ने दीं चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं

एक तरफ यात्रियों ने युवक का मेकअप वाले अनोखे सबक का वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जबकि आरोपी युवक को पुलिस (RPF) के हवाले कर दिया गया. कुछ लोगों ने इस अनोखी सजा की तारीफ की और युवतियों की बहादुरी की तारीफ करने लगे. जबकि कुछ लोगों ने सख्त नाराजगी जाहिर की है. एक यूजर ने कमेंट लिखा कि इस तरह की सजा के बजाए सिर्फ पुलिस के हवाले करना चाहिए था क्योंकि ऐसी घटनाओं के बाद युवा सुसाइड कर सकते हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि जो युवक ने किया वो तो गलत था ही लेकिन जो युवती ने किया वो भी सही नहीं है.

ये भी पढ़ें:- चोरी-छिपे लंदन में रचाई शादी? जेनिफर विंगेट के वेडिंग गाउन ट्रायल ने बढ़ाई धड़कनें, सामने आया दूल्हे का नाम!

MORE NEWS