Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Mughal Harem Secrets: मुगल हरम में राजकुमारियों के करीब थे किन्नर, लेकिन इश्क करने पर मिलती थी खौफनाक सजा,सच जानकर खड़े हो जाएगें रोंगटे

Mughal Harem Secrets: मुगल हरम में राजकुमारियों के करीब थे किन्नर, लेकिन इश्क करने पर मिलती थी खौफनाक सजा,सच जानकर खड़े हो जाएगें रोंगटे

Mughal Harem Secrets: मुगल काल में बादशाहों के अय्याशी का अड्डा मुगल हरम हुआ करता था,ऐसा कई इतिहासकारों का मानना हैं,लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर मुगल बादशाहों के अलावा वहां किसी और का महत्व था तो वे किन्नर थें, मुगल हरम के ज्यादातक औरतों के अधुरे ख्वाब किन्नर ही पूरा करते थे,लेकिन किन्नरों को  इश्क करने की ऐसी खौफनाक सजा मिलती थी,जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: April 14, 2026 15:00:10 IST

Mobile Ads 1x1

Mughal Harem Secrets: मुगल काल का हरम इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है, जो जितना भव्य और आकर्षक दिखता है, उतना ही रहस्यों और जटिलताओं से भरा हुआ भी था. यहां ऐश्वर्य, राजनीति, प्रेम, साजिश और दर्द,सब एक साथ मौजूद थे. हरम सिर्फ बादशाह की रानियों तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें उनकी माताएं, बेटियां और अन्य शाही महिलाएं भी रहती थीं. यह एक पूरी तरह संरक्षित और बंद दुनिया थी, जहां हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाती थी.

इतिहासकार किशोरी शरण लाल ने  मुगल हरम पर लिखी अपनी किताब में बताया है कि मुगल हरम के किन्नर दाढ़ी नहीं रखते थे व बहुत सुंदर दिखते थे.उस समय किन्नरों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था जैसे संदली (चंदन के रंग का), बादामी (बादाम के रंग का) और काफूरी (कपूर के रंग का). काफूरी बहुत गोरे थे जैसा कि उनके नामकरण से पता चलता है.

हरम की सुरक्षा किन्नरों को ही क्यों सौंपी जाती थी?

मुगल बादशाह अपनी निजी जिंदगी को लेकर बेहद सतर्क रहते थे. वे नहीं चाहते थे कि हरम में किसी भी पुरुष का प्रवेश हो, क्योंकि इससे शाही महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर सवाल उठ सकते थे. इसी वजह से हरम की जिम्मेदारी किन्नरों को दी जाती थी.ये किन्नर केवल रक्षक ही नहीं होते थे, बल्कि प्रशासनिक रूप से भी मजबूत और विश्वसनीय माने जाते थे. कई बार वे पहले पुरुष होते थे, जिन्हें बाद में किन्नर बना दिया जाता था. उनकी शारीरिक क्षमता और वफादारी के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जाती थी.

किन्नरों और हरम की महिलाओं के बीच संबंध

हरम (Mughal Harem) में रहने वाली महिलाएं बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट जाती थीं. ऐसे में किन्नर ही उनके सबसे करीब होते थे,वे उनकी बातें सुनते, संदेश पहुंचाते और कई बार भावनात्मक सहारा भी बनते थे.इसी निकटता के कारण कभी-कभी भावनात्मक जुड़ाव भी पैदा हो जाता था. हालांकि, इस तरह के संबंधों को सख्ती से प्रतिबंधित किया गया था और इसे गंभीर अपराध माना जाता था.

नियम तोड़ने पर मिलती थी कठोर सजा

मुगल हरम में अनुशासन बहुत सख्त था. यदि किसी किन्नर या महिला को आपसी संबंध में पकड़ा जाता, तो इसके परिणाम बेहद कठोर होते थे. इतिहास में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं, जहां इस तरह की घटनाओं पर कड़ी सजा दी गई.कुछ विवरणों के अनुसार, दोषी महिलाओं को अमानवीय दंड दिया जाता था, जबकि किन्नरों को भी कठोर दंड का सामना करना पड़ता था. इन घटनाओं से यह साफ होता है कि हरम की व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण और अनुशासन पर आधारित थी.

हरम में किन्नरों का ऊंचा स्थान

इतनी सख्ती के बावजूद, किन्नरों की स्थिति हरम में बेहद महत्वपूर्ण थी. उन्हें प्रशासनिक पद, सम्मानजनक उपाधियां और कई जिम्मेदारियां दी जाती थीं. वे बादशाह के विश्वसनीय सहयोगी माने जाते थे और कई बार उच्च पदों पर भी कार्यरत रहते थे.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS