<

फ्लैट ही नहीं, कैफे को भी अयान ने बना रखा था हवस का अड्डा; लड़कियों को ले जाकर करता था कांड

Amravati News: अमरावती के परतवाड़ा अश्लील स्कैंडल ने आस-पास के इलाके ही नहीं, बल्कि पूरे देश में तहलका मचा दिया है. जांच के अनुसार आरोपी अयान ने फ्लैट से लेकर कैफे तक को अपने हवस का अड्डा बनाकर रखा था.

महाराष्ट्र के अमरावती परतवाड़ा में एक ऐसा अश्लील स्कैंडल सामने आया, जिसमें आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब जांच में पता चला है कि आरोपी अयान लड़कियों को फ्लैट के अलावा कैफे में भी लेकर जाता था और 400 रुपये देकर उनसे संपर्क के लिए प्राइवेट जगह बुक करता था. कुछ तो बेहद ही चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. 

फ्लैट में करता था यौन शोषण

आरोपी अयान ने दरिंदगी की हद पार कर दी. वह लड़कियों को अमरावती के कठोरा रोड स्थित एक किराए के फ्लैट लेकर जाता था. और उनका यौन  शोषण करता था. बताया जा रहा है कि वह बहुत समय से इस जगह का प्रयोग कर रहा था. इतना ही नहीं, आरोप है कि उन पीड़िताओं के अश्लील वीडियो भी बनाए जाते थे. अब इस सुराग के मिलते ही पुलिस फ्लैट के मालिक को भी पूछताछ के लिए तलब कर रही है. पूछताछ के बाद कुछ और अहम जानकारी मिल सकती है. 

कैफे को बनाया निशाना

इस केस को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच अब कैफे तक पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी अयान लड़कियों को अमरावती के कैफे रॉयल 10, अचलपुर के कैफे फ्रेंड्स टाउन और परतवाड़ा के बंद पड़े कैफे सोशल जंक्शन में भी ले जाता था. वहां वह 400 रुपये देकर प्राइवेट सीट बुक करता था और लड़कियों को बातचीत करके फंसाने का काम करता था. जानकारी से पता चला है कि उस कैफे में कुछ प्राइवेट कंपार्टमेंट हैं, जहां कपल्स अश्लील गतिविधियां करते हैं. इस बात की पुष्टि करने के लिए कैफे के मालिक से भी पुलिस ने बात की है. 

मामले के बारे में अन्य जानकारी

आपको बता दें कि इस अश्लील स्कैंडल मामले में अभी तक चार आरोपियों अयान अहमद, उजैर खान, मोहम्मद साद और तरबेज खान को पकड़ा गया है. इसके अलावा इस पूरे मामले को लेकर 47 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जा चुका है. अब केस की गहन जांच की जा रही है. आने वाले दिनों में बेहद ही चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi
Tags: amravati

Recent Posts

PAK vs AUS: 30 मई को पहला वनडे, क्या भारत में देख पाएंगे लाइव, कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…

Last Updated: May 29, 2026 20:09:24 IST

Joke of the Day: सुन! मुझे जल्दी ही पोता चाहिए? फिर बहू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सास ने साध ली चुप्पी

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: May 29, 2026 19:58:31 IST

चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…

Last Updated: May 29, 2026 19:23:43 IST

मैडम! बेटा होने की दवा दे दो… 3 बेटियां काफी नहीं, चौथी बार हुई प्रेग्नेंट, फिर सास ने कर दी बड़ी मांग

आज जहां बेटे-बेटी में फर्क नहीं समझा जाता है वहीं, कुछ लोग बेटे की चाहत…

Last Updated: May 29, 2026 19:04:40 IST

NEET Re-Exam 2026: रेखा सरकार का नीट छात्रों को बड़ा तोहफा, 21 जून को उम्मीदवारों के लिए DTC बस सेवा फ्री

NEET Re-Exam 2026: NEET UG री-एग्जाम 21 जून को होने वाली हैं, जिसकी तैयारियां तेजी…

Last Updated: May 29, 2026 18:04:19 IST

प्रेग्नेंसी में एनीमिया का खतरा क्यों बढ़ता है? भ्रूण की सेहत के लिए कितना घातक, ये हैं लक्षण और बचाव

Pregnancy Health Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में एनीमिया का खतरा अधिक देखा जाता है.…

Last Updated: May 29, 2026 17:23:11 IST