<

घर को ही बना दिया ट्रेन, पिता ने नौकरी लगने पर बेटे को दिया अनोखा सरप्राइज, वीडियो वायरल

राजस्थान में एक पिता ने अपने बेटे की नौकरी रेलवे में लगने पर उसे ऐसा सरप्राइज दिया कि हर किसी की आंखें ख़ुशी से नम हो गयीं. पिता ने बेटे की रेलवे नौकरी पर घर को ट्रेन कोच जैसा रंग-रूप दे दिया. यह अनोखा सरप्राइज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

बच्चों की नौकरी लगने पर यूं तो सभी माता-पिता सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन राजस्थान के एक पिता ने अपने बेटे की नौकरी लगने पर ऐसा सेलिब्रेशन किया, जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है. इस सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 
दरअसल, राजस्थान में एक पिता ने अपने बेटे की नौकरी रेलवे में लगने पर उसे ऐसा सरप्राइज दिया कि हर किसी की आंखें ख़ुशी से नम हो गयीं. पिता ने बेटे की रेलवे नौकरी पर घर को ट्रेन कोच जैसा रंग-रूप दे दिया. यह अनोखा सरप्राइज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां लोग पिता के प्यार की तारीफ कर रहे हैं. 

पिता का प्यारा-सा सरप्राइज

राजस्थान के एक गांव में एक बेटे को भारतीय रेलवे में नौकरी मिली, जिसके लिए वह लंबे समय से मेहनत कर रहा था. सालों की कड़ी मेहनत के बाद उसका रेलवे में जॉब पाने का सपना पूरा हुआ. बेटे की इस सफलता पर खुशी से झूम उठे पिता ने आम तरीके से जश्न नहीं मनाया; न मिठाई बांटी, न कोई पार्टी की बल्कि उन्होंने पूरा घर ही ट्रेन के डिब्बे की तरह सजवा दिया. इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो वायरल हो गया. वायरल वीडियो में दिखा कि घर नीले रंग से रंगा गया, जिस पर पीली पट्टियां थीं. खिड़कियों पर ‘Emergency Exit’ जैसे बोर्ड लगे दिखे जो बिल्कुल असली ट्रेन कोच की नकल लग रहा था. बेटा जब घर लौटा तो यह नजारा देख उसकी आंखें नम हो गईं. मोहल्ले में भी ये नजारा देखने वालों की भारी भीड़ लग गई. 
पिता ने कहा कि यह तोहफा बेटे की सफलता को हमेशा याद रखने के लिए है. बेटा अब रोज असली ट्रेनों में काम करेगा, लेकिन घर आकर हमेशा इस याद को ताजा करेगा. 

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

लोगों ने कमेंट्स में पिता को सलाम किया. एक यूजर ने लिखा, “ऐसे पापा हर किसी को मिलें.” दूसरे ने कहा, “असली पैरेंटल गोल्स!” कईयों ने इसे क्रिएटिविटी का बेमिसाल उदाहरण बताया. कुछ ने लिखा, “यह सिर्फ पेंट नहीं, पिता का गर्व और बेटे का संघर्ष दिखाता है.” इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो गांवों में सरकारी नौकरी को लेकर लोगों के जुनून को प्रदर्शित करता है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए केला और आम सही या नहीं, ये सावधानियां बरतनी जरूरी?

डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…

Last Updated: May 20, 2026 18:02:57 IST

Modi Government 12 Years : मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का जश्न मनाएगी भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिए निर्देश

Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…

Last Updated: May 20, 2026 18:01:48 IST

बिहार में मोबाइल टावर से लटका मिला युवक का शव, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…

Last Updated: May 20, 2026 17:27:26 IST

बिहार के सुपौल में युवती की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप, घर से कुछ दूर सरकारी स्कूल में मिला शव

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…

Last Updated: May 20, 2026 17:39:10 IST

तेलंगाना में प्रेमी से शादी करने के लिए 6 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना  सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…

Last Updated: May 20, 2026 17:31:53 IST

RR vs LSG: ‘लंबे समय तक खेला तो…’, POTM जीतने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया आगे का प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…

Last Updated: May 20, 2026 13:23:46 IST