Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Indian Fan में 3 ब्लेड, ये विदेशी 4 ब्लेड वाला पंखा क्यों लगाते हैं? कौन-सा तेज हवा देता है, आज जान लीजिए!

Indian Fan में 3 ब्लेड, ये विदेशी 4 ब्लेड वाला पंखा क्यों लगाते हैं? कौन-सा तेज हवा देता है, आज जान लीजिए!

High Speed Fan: गर्मी में बिना पंखा तो कोई नहीं रह सकता. मार्केट में एक से एक ब्रांड का पंखा मिल जाएगा, जो तूफानी हवा देने के दावा करते हैं, लेकिन पंखे में 3 ब्लेड और 4 ब्लेड लगाने के पीछे क्या कारण है? क्या कभी आपने सोचा है कि भारत के पंखे में 3 और विदेशी फैन में 4 ब्लेड क्यों लगाए जाते हैं? आज जानिए इसके पीछे का कारण-

Written By: Kajal Jain
Last Updated: April 17, 2026 16:53:34 IST

Mobile Ads 1x1

High Speed Fan: भारत में गर्मी आते के साथ ही पंखों की सफाई होने लगती है. लोगों में भी तेज हवा वाला पंखा खरीदने की होड़ लगी रहती है. वैसे सीलिंग फैन यानी पंखों की कई वैरायटी और डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन भारत के घरों में 3 ब्लेड वाला पंखा ही लगा होता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि विदेशों में 3 नहीं 4 ब्लेड वाले पंखे लगे होते हैं. खासतौर पर अमेरिका समेत कई देशों में 4 पंखुडी वाले फैन ही सीलिंग पर लटके मिलेंगे. 

वैसे तो लोग विदेशी चीजों को ही भारत में ज्यादा अच्छा मानते हैं तो क्या ज्यादा पंखुडी वाला पंखा तेज हवा देता है? यहां जानें पंखे में ब्लेड की संख्या और हवा की गति के पीछे का साइंस 

क्या है 3 या 4 ब्लेड का साइंस?

पंखा चाहे 3 ब्लेड का हो या ब्लेड का, दोनों की संख्या के पीछे हवा का साइंस छिपा है. ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि 4 ब्लेड वाला पंखा है तो ज्यादा हवादार देता होगा और कम ब्लेड वाले पंखे की हवा तुलनात्मक रूप से कम आएगी. लेकिन ये बात पूरी तरह सच नहीं है. दरअसल, भारत एक गर्म जलवायु वाला देश है. यहां 3 ब्लेड वाले पंखे अच्छी हवा के लिए लगाए जाते हैं और ये 4 ब्लेड वाले पंखे से कहीं तेज हवा देते हैं.

विदेशी 4 ब्लेड वाला पंखा क्यों लगाते हैं?

जाहिर है कि गर्म देश में तेज हवा वाला पंखा ही लगाया जाएगा, इसलिए भारत में 3 ब्लेड वाले पंखे मिलते हैं तो क्या 4 ब्लेड वाला पंखा तूफानी हवा देता है? इस सवाल का जवाब है बिल्कुल नहीं. दरअसल, अमेरिका और रूस जैसे पश्चिमी देशों में सर्दी का मौसम ज्यादा रहता है. वहां लोगों की स्किन भी काफी सेंसिटिव होती है, इसलिए पंखे का इस्तेमाल हवा के लिए नहीं वेंटीलेशन के लिए किया जाता है, ताकि घर में हवा का आवागमन बना रहे.

गर्मी लगने पर क्या करते हैं विदेशी?

विदेशों में 4 ब्लेड वाले पंखे को सिर्फ वेंटीलेशन पर्पज से लगाते हैं. इन देशों में गर्मी पड़ने पर एसी का इस्तेमाल ज्यादा होता है. वहां लोगों को हवा से ज्यादा कूलिंग भाती है. वहीं ज्यादा गर्मी की स्थिति में पंखे को कूलिंग फैलाने के लिए भी ऑन किया जाता है. वैसे बाजार में 2 पंखुडी वाले फैन भी मिलते हैं, जो फर्राटेदार हवा देते हैं, लेकिन दो पंखुडी सिर्फ स्टैंडिंग फैन में यूज की जाती है, जिसके चारों ओर लोहे के तारों की एक सेफ्टी लेयर भी लगाई जाती है.

MORE NEWS