Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kohinoor Diamond History: किसी ने लूटा तो किसी ने छीना, जानें 800 साल पुराने ‘कोहिनूर’ की 10 रोचक बातें

Kohinoor Diamond History: किसी ने लूटा तो किसी ने छीना, जानें 800 साल पुराने ‘कोहिनूर’ की 10 रोचक बातें

Kohinoor Diamond History: 800 साल पुराने कोहिनूर हीरे को लेकर सैकड़ों कहानियां हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इसे शापित हीरा माना गया है. हिंदू और फारसी मान्यताओं के अनुसार, कोहिनूर हीरे को शापित माना जाता है. इसके बारे में कहा जाता है ति जो भी इसे पहनेगा, वह दुनिया का मालिक होगा. इसके साथ ही यह दुर्भाग्य भी जुड़ा हुआ है कि वह परेशानी भी झेलेगा. ब्रिटेन के पास जो कोहिनूर है, उस पर भारत सहित पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान भी अपना दावा करते हैं. भारत ने तो कई बार इसे वापस लाने की मांग की है, लेकिन ब्रिटेन इसे हर बार खारिज कर देता है. दरअसल, यह भारत और अफगानिस्तान के पास रहा है. ऐसे में उनका भी दावा इस कोहिनूर हीरे पर होता है.

Last Updated: April 30, 2026 | 11:30 AM IST
Most Famous Koh-i-Noor Diamond - Photo Gallery
1/10

दुनियाभर में चर्चित है कोहिनूर

कोहिनूर हीरा विश्व के सबसे प्रसिद्ध और बेशकीमती और ऐतिहासिक हीरों में से एक है.

Britain possesses the Kohinoor diamond - Photo Gallery
3/10

ब्रिटेन के पास है कोहिनूर हीरा

कोहिनूर हीरा वर्तमान में ब्रिटिश राजशाही के पास है.

Koh-i-Noor diamond unearthed from Golconda mines - Photo Gallery
4/10

आंध्र प्रदेश की खदानों से निकाला था कोहिनूर

आंध्र प्रदेश की गोलकुंडा खदानों से निकला कोहिनूर हीरा कभी भारत की शान था.

diamond left with 105 carats after cutting - Photo Gallery
5/10

कट के बाद 105 कैरेट रह गया हीरा

शुरुआत में कोहिनूर हीरा मूल रूप से 793 कैरेट का था, फिर कटाई के बाद अब 105.6 कैरेट (21.6 ग्राम) का रह गया.

diamond also belonged to Babur - Photo Gallery
6/10

बाबर के पास भी रहा हीरा

एक दौर में यह हीरा मुगल शासकों के पास रहा, जिसमें बाबर और शाहजहां भी शामिल थे.

Nadir Shah looted the Koh-i-Noor diamond - Photo Gallery
7/10

नादिरशाह ने लूटा था कोहिनूर हीरा

1739 में फारसी शासक नादिर शाह ने दिल्ली पर आक्रमण कर इसे लूट लिया था, जिसके बाद इसे 'कोहिनूर' नाम मिला.

Ranjit Singh used to walk with a diamond tied to his wrist - Photo Gallery
8/10

रणजीत सिंह हाथ में बांधकर चलते थे हीरा

नादिर शाह के बाद यह हीरा अफगान शासकों से होता हुआ महाराजा रणजीत सिंह के पास पहुंचा. बताया जाता है कि वह इसे अपनी बांह में बांधकर चलते थे.

Only the Queen may wear the diamond - Photo Gallery
9/10

महारानी ही पहन सकती हैं हीरा

ब्रिटिश शाही परिवार में मान्यता है कि इस शापित हीरे को केवल महिला सदस्य (महारानी) ही पहन सकती हैं.

Diamond Reaches the British - Photo Gallery
10/10

अंग्रेजों के पास पहुंचा हीरा

1849 में द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध के बाद अंग्रेजों ने लाहौर की संधि के तहत 10 वर्षीय महाराजा दलीप सिंह से इसे छीनकर महारानी विक्टोरिया को सौंप दिया था.

More News