Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 5 फिल्में और शोज, जिनमें दिखी है कृष्ण लीला की महिमा, एक में तो अक्षय कुमार ने जीता था दर्शकों का दिल

5 फिल्में और शोज, जिनमें दिखी है कृष्ण लीला की महिमा, एक में तो अक्षय कुमार ने जीता था दर्शकों का दिल

Krishna Leela Films: जन्माष्टमी के मौके पर लोग अक्सर श्रीकृष्ण की लीलाएं देखना पसंद करते हैं. उनके पराक्रम और गीता के संदेश को पर्दे पर देखना चाहते हैं, तो हिंदी सिनेमा और टीवी में कई ऐसी यादगार फिल्में और शोज हैं, जिनमें कृष्ण लीला देखने को मिलती है. किसी में आप गीता की सीख, तो किसी में कृष्ण लीला का आनंद ले सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको श्रीकृष्ण से जुड़े कुछ ऐसे शोज और फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया.

Last Updated: September 4, 2026 | 4:59 PM IST
Krishna Aur Kans - Photo Gallery
1/5

कृष्ण और कंस

साल 2012 में भारत की पहली स्टेरियोस्कोपिक एनिमेटेड फिल्म कृष्ण और कंस रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भगवान कृष्ण के जन्म से कंस के वध तक की कहानी दिखाई गई थी. इस कहानी को बेहद रोमांचक अंदाज में दिखाया गया था. फिल्में में श्रीकृष्ण की कई लीलाओं का भी व्याख्यान किया गया था.

OMG: Oh My God! - Photo Gallery
2/5

ओएमजी: ओह माय गॉड!

2012 में ही अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड रिलीज हुई थी. ये भगवान श्रीकृष्ण के संदेशों और आधुनिक युग में उनकी प्रासंगिकता पर आधारित एक व्यंग्यपूर्ण व लोकप्रिय फिल्म है. फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और कोर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है.

Krishna Kansa Vadh - Photo Gallery
3/5

कृष्णा कंस वध

साल 2007 में राजीव चिलाका द्वारा निर्देशित कृष्णा कंस वध फिल्म रिलीज हुई थी. ये एक एनिमेटेड फिल्म थी. जिसमें मथुरा में कंस द्वारा बुलाए जाने और वहां पहलवानों तथा कंस के साथ कृष्ण के मुकाबले के बारे में दिखाया गया है.

Krishna bhakt Sudama - Photo Gallery
4/5

कृष्ण भक्त सुदामा

1968 में केदार नाथ अग्रवाल द्वारा निर्देशित कृष्ण भक्त सुदामा रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की सच्ची मित्रता की अनूठी मिसाल की कहानी दिखाई गई थी. फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था.

Krishna Balram- Kalvakra - Photo Gallery
5/5

कृष्ण बलराम - कालवक्र

साल 2009 में कृष्ण और बलराम के ऊपर एक कहानी दिखाई गई थी, जिसका नाम कृष्ण बलराम - कालवक्र था. इसमें एक साहसिक और जादुई रूप दिखाया गया था. इस फिल्म में कृष्ण और सुदामा कालवक्र नामक राक्षस से पृथ्वी की रक्षा करते हैं.

More News