Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Mirzapur The Movie Cast Fees: गुड्डू, मुन्ना या कालीन भैया… किसने मारी फीस में बाजी? जानिए किसे मिले कितने करोड़

Mirzapur The Movie Cast Fees: गुड्डू, मुन्ना या कालीन भैया… किसने मारी फीस में बाजी? जानिए किसे मिले कितने करोड़

Mirzapur The Movie Cast Fees: 'मिर्जापुर: द मूवी' में कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना की वापसी हुई है. फिल्म के साथ स्टार्स की फीस भी चर्चा में है. जानिए किस कलाकार ने कितने करोड़ वसूले.

Written By:
Last Updated: September 4, 2026 16:00:58 IST

Mobile Ads 1x1

Mirzapur The Movie Cast Fees: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के साथ एक बार फिर कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी जैसे किरदार पर्दे पर भौकाल मचाने लौट आए हैं. फिल्म की कहानी और दमदार एक्शन के साथ अब स्टार्स की फीस भी खूब चर्चा में है. आखिर किस कलाकार ने इस फिल्म के लिए कितने करोड़ वसूले? क्या कालीन भैया सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार हैं या फिर किसी और ने बाजी मार ली? 

पंकज त्रिपाठी की फीस

कालीन भैया के किरदार में लौट रहे पंकज त्रिपाठी को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस ली है. बताया जाता है कि वह फिल्म के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकारों में शामिल हैं.

अली फजल

गुड्डू पंडित के रोल में नजर आने वाले अली फजल की भी जबरदस्त डिमांड है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए करीब 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

दिव्येंदु शर्मा 

मुन्ना त्रिपाठी के फेमस किरदार में वापसी कर रहे दिव्येंदु शर्मा ने कथित तौर पर फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये फीस ली है. उनका किरदार सीरीज के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक रहा है.

जितेंद्र कुमार 

फिल्म में जितेंद्र कुमार बबलू पंडित उर्फ यादव जी के रोल में नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस किरदार के लिए उन्हें करीब 1.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

श्वेता त्रिपाठी 

श्वेता त्रिपाठी फिल्म में गोलू गुप्ता के किरदार को दोहरा रही हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें इस रोल के लिए करीब 95 लाख रुपये फीस मिली है.

रवि किशन 

फिल्म में बब्बन बबुआ यादव का किरदार निभाने वाले रवि किशन की फीस भी चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इन आंकड़ों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इन्हें केवल मीडिया रिपोर्ट्स में बताए गए अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

MORE NEWS