Live TV
Search
Home > देश > Delhi NCR Rain: IMD का रेड अलर्ट, भारी बारिश से IGI एयरपोर्ट पर जलभराव, उड़ानों पर असर

Delhi NCR Rain: IMD का रेड अलर्ट, भारी बारिश से IGI एयरपोर्ट पर जलभराव, उड़ानों पर असर

Delhi-NCR Rain: दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार दोपहर भारी बारिश हुई है. इस बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. इसके अलावा हवाई उड़ान पर भी इसका असर पड़ा है. 9 उड़ानों का रूट बदला गया है.

Written By:
Last Updated: September 4, 2026 17:40:27 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi-NCR Rain: दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार दोपहर से हुई मध्यम से भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ. मौसम खराब होने का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला. हालात को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने दिल्ली के लिए जारी येलो वॉर्निंग को बढ़ाकर रेड अलर्ट कर दिया. विभाग ने आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है.

लगातार कई घंटों तक हुई बारिश के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर भी जलभराव की स्थिति बन गई. एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों में यात्री और कर्मचारी टखने तक भरे पानी के बीच सामान की ट्रॉली ले जाते दिखाई दिए. एयरपोर्ट के आसपास भी बारिश का असर देखने को मिला.

9 उड़ानों का बदला गया रूट

खराब मौसम का असर उड़ानों के संचालन पर भी पड़ा. शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच कुल 9 उड़ानों का रूट बदला गया. इनमें चार उड़ानों को जयपुर, चार को लखनऊ और एक उड़ान को अहमदाबाद भेजा गया. एयर इंडिया ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि खराब मौसम के कारण दिल्ली आने और दिल्ली से जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है. यात्रियों को अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने और एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई.

नोएडा-गाजियाबाद में भी अलर्ट

IMD के तत्काल मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद के लिए भी ऑरेंज वॉर्निंग जारी की गई थी. गुरुग्राम के लिए उस समय कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी. बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गाड़ियां पानी से भरी सड़कों से गुजरती नजर आईं.

अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश

दिल्ली में यह बारिश ऐसे समय हुई है. जब अगस्त में राजधानी में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश दर्ज की गई. 1 अगस्त से 30 अगस्त की शाम तक दिल्ली में 354.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई. वहीं अगस्त के लिए सामान्य बारिश 233.1 मिलीमीटर दर्ज की गई है. दिल्ली में 2025 में अगस्त के दौरान 400.81 मिलीमीटर और 2024 में 390.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी. 2020 के बाद 2024, 2025 और 2026 में अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. वहीं, हरियाणा में अगस्त के दौरान सामान्य से 5 फीसदी कम बारिश हुई. इसके उलट गुरुग्राम में सामान्य से 17 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

MORE NEWS