Live TV
Search
Home > देश > माता वैष्णो देवी के दर्शन होंगे महंगे! 1 नवंबर से बढ़ेगा हेलीकॉप्टर का किराया, जानें अब कितने देने होंगे रुपये

माता वैष्णो देवी के दर्शन होंगे महंगे! 1 नवंबर से बढ़ेगा हेलीकॉप्टर का किराया, जानें अब कितने देने होंगे रुपये

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं तो हेलीकॉप्टर सेवा के नए किराए की जानकारी जरूर जान लें. कटड़ा से सांझीछत तक का किराया बढ़ने वाला है. जानिए नई दरें कब से लागू होंगी और वैष्णो देवी यात्रा पर इसका कितना असर पड़ेगा.

Written By:
Last Updated: September 4, 2026 15:20:15 IST

Mobile Ads 1x1

श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है. अगर आप भी भवन तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हेलीकॉप्टर सेवा के किराए में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें 1 नवंबर से लागू होंगी. इसका असर एक तरफ और दोनों तरफ की हेलीकॉप्टर यात्रा, दोनों पर पड़ेगा.

हाल ही में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 नवंबर से आगे की हेलीकॉप्टर ऑनलाइन बुकिंग नए किराए के साथ शुरू हो गई है. ऐसे में वैष्णो देवी जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का बजट बनाते समय नए किराए को ध्यान में रखना जरूरी होगा.

एक तरफ के सफर के लिए देने होंगे 2700 रुपये

नई दर लागू होने के बाद कटड़ा से सांझीछत तक एक तरफ हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए 2700 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, अगर कोई श्रद्धालु आने-जाने यानी दोनों तरफ हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लेना चाहता है, तो उसे 5400 रुपये का भुगतान करना होगा.

मौजूदा किराए की बात करें तो अभी कटड़ा से सांझीछत तक एक तरफ के सफर के लिए 2320 रुपये लिए जा रहे हैं. वहीं, दोनों तरफ की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को 4640 रुपये का भुगतान करना पड़ता है.

एक तरफ 380 तो दोनों तरफ 760 रुपये बढ़ा किराया

नई दरों की तुलना मौजूदा किराए से करें तो एक तरफ की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को अब 380 रुपये ज्यादा देने होंगे. वहीं, दोनों तरफ का सफर करने वालों पर 760 रुपये अतिरिक्त का भार पड़ेगा. यानी जो श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से कटड़ा से सांझीछत और फिर वापस कटड़ा आने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यात्रा का खर्च अब 5400 रुपये होगा. इस बढ़ोतरी के बाद वैष्णो देवी यात्रा का बजट बनाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त खर्च के लिए तैयार रहना होगा.

हेलीकॉप्टर सेवा उन श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाजनक मानी जाती है, जो कम समय में सांझीछत पहुंचकर माता के दरबार की ओर बढ़ना चाहते हैं. खासकर बुजुर्गों और समय की कमी वाले यात्रियों के लिए यह सेवा यात्रा को आसान बनाती है. हालांकि, अब इस सुविधा के लिए पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा.

इसलिए अगर आप 1 नवंबर या उसके बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे हैं और हेलीकॉप्टर से यात्रा करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन टिकट बुक करने से पहले लागू नई दर जरूर देख लें.

MORE NEWS