6 Summer Drinks: गर्मी में रामबाण हैं ये ड्रिंक्स, ‘लू’ से करती हैं बचाव, घर से बाहर निकलने से पहले जरूर पिएं!
सूरज का पारा रोज का रोज चढ़ता ही जा रहा है और चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना किसी मुसीबत से कम नहीं है. इन दिनों ‘लू’ का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन घर से बाहर निकलना तो बंद किया नहीं जा सकता. हर रोज ऑफिस, स्कूल या किसी अन्य जरूरी काम से लोगों को बाहर निकलना ही पड़ता है, इसलिए जरूरी है कि घर से ही कुछ उपाय करके निकलें, जिससे गर्मी का असर शरीर पर ज्यादा न हो. गर्मी के मौसम में घर से निकलने से पहले सत्तू या आम पन्ना जैसे ड्रिंक्स पीकर घर से बाहर निकलें, जिससे आप लू से बच सकते हैं और आपका हाइड्रेशन भी बैलेंस रहता है.
सत्तू
सत्तू शरबत भुने हुए बेसन (सत्तू) से बना एक पारंपरिक, प्रोटीन से भरपूर समर ड्रिंक है. यह बेहद हाइड्रेटिंग, फाइबर से भरपूर और शरीर को ठंडा रखने में सहायक होता है. आमतौर पर सत्तू, पानी, नींबू, काला नमक और भुने हुए जीरे के पाउडर से बनाया जाने वाला यह पेय तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है.
आम पन्ना
आम पन्ना एक पारंपरिक भारतीय पेय है. यह कच्चे आमों को आग में पकाकर फिर आमों को पानी में अच्छे से घोलकर काला नमक और भुना हुआ जीरा, थोड़ी शक्कर/गुड़ और हरे-भरे पुदीने के रस के साथ मिलाकर बनाया जाता है. यह भी लू से बचाने और पेट को ठंडा रखने में सहायता करता है.
बेल का शरबत
बेल का शरबत (Wood Apple Squash) गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाला एक अत्यंत पौष्टिक समर ड्रिंक है. यह पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, दस्त और एसिडिटी के लिए रामबाण माना जाता है. इसमें हाई फाइबर और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं. यह लू (heat stroke) से बचाता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है.
गन्ने का जूस
गन्ने का रस एक अत्यंत पौष्टिक और ताजगी भरा समर ड्रिंक है जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है, शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है.
शिकंजी
शिकंजी, नींबू से बना एक लोकप्रिय भारतीय पेय है, जो तुरंत हाइड्रेशन प्रदान करता है, शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाता है और गर्मियों में पसीने के माध्यम से शरीर से निकले पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करता है.
गोंदकतीरे का शरबत
यह शरबत गर्मियों में शरीर की गर्मी को कम करने, लू लगने से बचाव करने और शरीर में पानी की कमी को पूरा करनेके लिए आदर्श हैं. कुछ लोग इसमें सब्जा के बीज और तरबूज भी मिलाते हैं.