Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Today Love Rashifal 01 May 2026: कौन बोलेगा I LOVE YOU, किसकी जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री

Today Love Rashifal 01 May 2026: कौन बोलेगा I LOVE YOU, किसकी जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री

Today Love Rashifal 1 May 2026:  कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान? शुक्रवार (1 मई, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

Last Updated: April 30, 2026 | 3:27 PM IST
Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष दैनिक लव राशिफल

मेष राशि के जातकों की जिंदगी शुक्रवार को मिली-जुली रहेगी. पूरा दिन घर पर बीतेगा. लव पार्टनर से मुलाकात का कोई योग नहीं बन रहा है. सिंगल राशि के जातकों को शादी के रिश्ते आएंगे. जिन्हें आप ना मंजूर भी कर सकते हैं.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ दैनिक लव राशिफल

वृषभ राशि के जातकों को वीकेंड पर धन लाभ मिल सकता है. इससे उनका लव पार्टनर खुश होगा. शुक्रवार को शाम को मुलाकात संभव है. शादीशुदा दंपती खुशहाल रहेंगे.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लव पार्टनर की मुलाकात शुक्रवार को नहीं हो पाएगी. इससे लव पार्टनर ना खुश रहेगा. आप अगले दिन गिफ्ट देकर उसे मना सकते हैं. वह गिफ्ट पाकर खुश हो जाएगा.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क दैनिक लव राशिफल

कर्क राशि के जातक दूर होने की वजह से अपने लव पार्टनर से मुलाकात नहीं कर पाएंगे, लेकिन वह फोन और सोशल मीडिया के जरिए आपस में जुड़े रहेंगे. सिंगल राशि के जातकों की जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह दैनिक लव राशिफल

सिंह राशि के जातक शुक्रवार को ज्यादा खुश रहेंगे. अलग-अलग शहर में होने के बावजूद सोशल मीडिया के जरिये मुलाकात कर सकते हैं. शादीशुदा जिंदगी सामान्य रहेगी सिंगल राशि के जातकों की जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या दैनिक लव राशिफल

कन्या राशि के जातक खुश रहेंगे. बड़ा बदलाव आने वाला है, क्योंकि उनकी शादी का रिश्ता तय हो गया है. लेकिन शादी साल के अंत में होगी. लव पार्टनर की जिंदगी में खुशहाली आएगी.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला दैनिक लव राशिफल

तुला राशि के जातक खुश रह सकते हैं. आपका लव पार्टनर आपके साथ में कोई प्रैंक कर सकता है. आपको चिढ़ाने के लिए लव पार्टनर आपको छेड़ सकता है. इस कारण आपका मूड ऑफ हो सकता है. आप अपने पार्टनर के व्यवहार को समझने का प्रयास करें.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों की लव लाइफ शानदार रहेगी. इस समय आपका अपने साथी के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है, जिससे संबंध और भी गहरे होंगे. आपका साथी आपको सम्मान देगा.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु दैनिक लव राशिफल

मकर राशि के जातक  आप अपने पार्टनर से अपने मन की बात बेझिझक बोल सकते हैं, क्योंकि आपका प्यार एक तरफा नहीं है. दूसरी तरफ से आपका पार्टनर भी आपको इतना ही चाहता है, लेकिन पहल करने से डरता है. अपने मन की बात पार्टनर को कहें, यह समय उपयुक्त है.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर दैनिक लव राशिफल

मकर राशि के जातक आप अपने पार्टनर से अपने मन की बात बेझिझक बोल सकते हैं, क्योंकि आपका प्यार एक तरफा नहीं है. दूसरी तरफ से आपका पार्टनर भी आपको इतना ही चाहता है, लेकिन पहल करने से डरता है. अपने मन की बात पार्टनर को कहें, यह समय उपयुक्त है.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को आपको अपने साथी को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं. परिवार के लोग आपके साथी के प्रति व्यवहार ठीक न रखने के कारण आपका मन उदास रहेगा. आपके डिसीजन में आपका साथी आपके साथ खड़ा रहेगा. पार्टनर का भरपूर प्यार आपको मिलेगा.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन दैनिक लव राशिफल

मीन राशि के जातक शुक्रवार को खुश रहेंगे. शुक्रवार को आप अपने साथी के साथ परिवार को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं. आपका साथी आपके साथ मिलकर फैमिली प्लानिंग कर सकता है. आपके और आपके परिवार के लिए यह एक सुखद एहसास होगा.

More News