Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Love Rashifal 22 April 2026: किसे मिलेगा प्यार में धोखा, कौन-कौन करेगा भरपूर रोमांस; पढ़ें मेष से मीन तक लव लाइफ

Love Rashifal 22 April 2026: किसे मिलेगा प्यार में धोखा, कौन-कौन करेगा भरपूर रोमांस; पढ़ें मेष से मीन तक लव लाइफ

Today Love Rashifal 22 April 2026:  कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान? बुधवार (22 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभी और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

 

Last Updated: April 21, 2026 | 6:57 PM IST
Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष दैनिक लव राशिफल

मेष राशि के जातक बुधवार को लव पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे. ध्यान रखें इस दौरान वाणी पर संयम रखें वरना झगड़ा हो सकता है. सिंगल राशि के जातकों की जिंदगी में लव पार्टनर की एंट्री होने वाली है. बुधवार को पति-पत्नी की जिंदगी सामान्य रहेगी.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ दैनिक लव राशिफल

वृषभ राशि के जातकों की लाइफ मिली-जुली रहेगी. शादीशुदा लोगों की जिंदगी में थोड़ी अनबन हो सकती है. किसी मुद्दे पर पति-पत्नी के बीच बहस होगी, लेकिन शाम तक मामला सुलझ जाएगा और प्यार बरकरार रहेगा.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मिथुन राशि के जातकों की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. लव कपल की शादी के लिए पैरेंट्स मान गए हैं. अगले एक से डेढ़ महीने के दौरान आपकी शादी हो जाएगी. सिंगल राशि के जातकों को झटका लगेगा, क्योंकि जिसे वह प्यार करते हैं वह आपका प्रपोजल ठुकरा देगा.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क दैनिक लव राशिफल

कर्क राशि से जुड़े लव कपल बुधवार को शाम तक साथ रहेंगे. इस दौरान फिल्म देखेंगे डिनर करेंगे और भविष्य की योजनाएं भी तय करेंगे. इस दौरान अपनी जुंबान पर संयम रखें वरना बहस हो सकती है. इससे बचें तुरंत. बुधवार को पति पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह दैनिक लव राशिफल

आपका साथी किसी दूसरों के बहकावे में आकर आपसे गलत व्यवहार कर सकता है, जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. बुधवार को आपकी लव लाइफ में कुछ समस्या आ सकती है. अपने साथी की बातों को इग्नोर करें.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या दैनिक लव राशिफल

अपने पार्टनर को बुधवार को आप अपने मन की बात बोल सकते हैं. आपका पार्टनर आपको मन ही मन पसंद करता है, लेकिन आपसे अपनी मन की बात नहीं बोल पाता है. आपका साथी आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट करेगा.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर आपकी बातों से सहमत होगा. साथ ही बुधवार को आपका पार्टनर आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है. 
बुधवार को आप अपने पार्टनर के साथ अपनी बातें शेयर कर सकते हैं.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

आपका साथी कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज है. ऐसे में बुधवार को उन्हें मनाने का प्रयास करें. बुधवार को अपने पार्टनर के साथ उनके मूड को ठीक करने के लिए पुरानी बातों के लिए सॉरी बोलना आपके लिए अच्छा होगा.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर के साथ बुधवार का समय अच्छा रहेगा. बुधवार को आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात कह सकता है. बहुत दिनों से कुछ बात जो उनके मन में चल रही है. वह आपसे शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर दैनिक लव राशिफल

आपको अपने साथी का भरपूर प्यार मिलेगा. बुधवार को आप अपनी आगामी जीवन के लिए बड़ा निर्णय ले सकते हैं. बुधवार को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. सिंगल और शादीशुदा जातकों की जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ दैनिक लव राशिफल

लव लाइफ के लिए बुधवार का दिन काफी अच्छा रहेगा. बुधवार को आप अपने पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें. यह सफर  और यह पल आपके लिए यादगार होने वाले हैं.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन दैनिक लव राशिफल

मीन राशि के जातक बुधवार शाम को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर डेटिंग पर जा सकते हैं. खुशियां मिलेंगी, क्योंकि आपका पार्टनर आपको कोई विशेष उपहार दे सकता है. हो सकता है बुधवार को वह आपसे अपने प्यार का इजहार करें, जिस कारण आपका मन खुशी से भर जाएगा.

More News