Love Rashifal 23 April 2026: कौन बोलेगा लव पार्टनर को सॉरी, किसका होगा ब्रेकअप; पढ़ें मेष से मीन तक लव लाइफ
Today Love Rashifal 23 April 2026: कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान? गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभी और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
गुरुवार को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर डेटिंग पर जा सकते हैं. इस दौरान आपका लव पार्टनर आपके इसलिए कोई विशेष उपहार दे सकता है. वह आपसे आई लव यू बोल सकता है, जिसे आप काफी समय से सुनना चाहते हैं.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
गुरुवार को आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालें. आपका पार्टनर के साथ आपका झगड़ा हो सकता है. हो सकता है आप किसी बात पर उनके विचारों से सहमत न हों. यही वजह है कि दोनों के बीच मतभेद नजर आएंगे.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
गुरुवार को आप संबंध को बचाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें. अपने पार्टनर की कुछ बातों को इग्नोर करें. उनके व्यवहार से आपके मन को पीड़ा पहुंच सकती है, जिस कारण संबंध में तनाव की स्थिति बन जाएगी. हालांकि, अगले दिन यह दूर भी हो जाएगी.
कर्क दैनिक लव राशिफल
गुरुवार का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. गुरुवार को आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है. हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला हो। सुखद समाचार को सुनकर आप प्रसन्नता से भर उठेंगे.
सिंह दैनिक लव राशिफल
गुरुवार को आपकी अपने पार्टनर के साथ कुछ बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है, जिस कारण आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. सिंगल राशि के जातकों के लिए एक अच्छा रिश्ता आएगा.
कन्या दैनिक लव राशिफल
किसी दूसरे के भड़काए जाने पर आपका पार्टनर आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है, जिससे आपका मन उदास रहेगा. गुरुवार को आप अपने पार्टनर की किसी बात को लेकर बहुत दुखी हो सकते हैं. लेकिन इस मन में ना लाएं, जिसे आपकी परेशानी बढ़ जाएगी.
तुला दैनिक लव राशिफल
हो सकता है आपका लव पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने के बारे में सोच रहा हो. क्या आप रजामंद हैं. गुरुवार को आपका पार्टनर आपके प्रति बहुत सहज रहेगा. आपके पार्टनर के मन में कोई बात चल रही है, जो वह आपके सामने कहना चाहता है. आप अपने पार्टनर के मिजाज को समझने की कोशिश करें.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
आपका लव पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज है, उन्हें मनाने की कोशिश करें. इसके लिए गिफ्ट भी दे सकते हैं. अपने पार्टनर के साथ उनके मूड को ठीक करने के लिए पुरानी बातों के लिए सॉरी बोलना आपके लिए अच्छा होगा.
धनु दैनिक लव राशिफल
गुरुवार को आप पार्टनर के साथ समय बिताएंगे, आपका पार्टनर आपसे खुश रहेगा. गुरुवार को आपका पार्टनर आपसे कोई डिमांड कर सकता है, जिसे पूरा करने में आपकी आर्थिक स्थिति बजट पर खासा प्रभाव पड़ेगा.
मकर दैनिक लव राशिफल
मौसम के हिसाब से गुरुवार को दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. आपको अपने साथी का भरपूर प्यार मिलेगा. साथ ही आप अपनी आगामी जीवन के लिए बड़ा डिसीजन ले सकते हैं. अपने पार्टनर के साथ आप बाहर घूमने जा सकते हैं.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
मौसम के हिसाब से आपका पार्टनर आपके फेवर में रहेगा. प्रेम-प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है. अपने पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर जाने का प्लानिंग कर सकते हैं, जिससे आपका पार्टनर खुश हो सकता है. बाहर घूमने के दौरान लव कपल अच्छा समय गुजारेंगे.
मीन दैनिक लव राशिफल
गुरुवार को आप अपने पार्टनर से अपने मन की बात बोल सकते हैं. आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं. गुरुवार को कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है, जिस कारण आप और आपका साथी दोनों खुश रहेंगे. यह दिन आपके लिए उपयुक्त है, आपके पार्टनर का अच्छा रिस्पांस मिलेगा.