Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Today Love Rashifal 26 April 2026:  रविवार को मेष से मीन तक कैसी रहेगी लव लाइफ, किसका होगा ब्रेकअप

Today Love Rashifal 26 April 2026:  रविवार को मेष से मीन तक कैसी रहेगी लव लाइफ, किसका होगा ब्रेकअप

Today Love Rashifal 26 April 2026:  कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान? रविवार (26 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

Last Updated: April 25, 2026 | 2:45 PM IST
Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष दैनिक लव राशिफल

रविवार को छुट्टी के दिन आपका पार्टनर मस्ती वाले मूड में रहेगा. पार्टनर से अगर आपने अभी तक मन की बात नहीं बोली है, तो रविवार का दिन बहुत ही शानदार है. आप उनसे अपने मन की बात बोल सकते हैं. इससे आपका पार्टनर भी बहुत खुश होगा.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ दैनिक लव राशिफल

रविवार को आपकी लव लाइफ में कुछ बड़ा उलटफेर होने वाला है. हो सकता है आप जिस पर इतना विश्वास कर रहे हैं, वह आपके साथ धोखा कर जाए. पार्टनर के स्वभाव पर ध्यान रखें. हो सकता है वह किसी दूसरे के संपर्क में हो. अगर यह सच है तो ब्रेकअप जरूर कर लें.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन दैनिक लव राशिफल

रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. रविवार को आपका पार्टनर रोमांटिक मूड में रहेगा. लव पार्टनर आपके साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर जाने के लिए बोल सकता है. पार्टनर के साथ समय बिताएं.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क दैनिक लव राशिफल

रविवार को आप अपने पार्टनर के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं. भविष्य के लिए आप दोनों कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. इससे आप दोनों की लाइफ में अच्छा परिवर्तन होगा.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह दैनिक लव राशिफल

रविवार को आपका पार्टनर मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकता है. अच्छा होगा अपने साथी का ख्याल रखें। इस समय उनको आपकी जरूरत है। उनके साथ समय बिताएं. साथ ही उन्हें सहारा दें.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या दैनिक लव राशिफल

रविवार को पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है. इस वजह से आप दोनों में मतभेद बढ़ सकते हैं. हो सकता है आपका पार्टनर किसी दूसरे की बातों में आकर आप पर शक कर रहा हो. अच्छा होगा बैठकर समस्या का समाधान निकालें.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला दैनिक लव राशिफल

रविवार को पार्टनर के स्वभाव के कारण आप परेशान हो सकते हैं. उनकी कुछ बातें आपको चुभ सकती हैं, जिस कारण आप दोनों में दूरियां बढ़ सकती हैं. अच्छा होगा अपने साथी के साथ कुछ दिनों के लिए स्पेस रखें.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

रविवार को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. ध्यान रखें कि मौसम आपके एंजॉयमेंट में खलल ना डाल दें. गर्मी से बचाव भी करें. रविवार के दिन पार्टनर आपका साथ पाकर बहुत खुश रहेगा.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु दैनिक लव राशिफल

रविवार को पार्टनर के साथ आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी. बहुत दिनों बाद आप दोनों बहुत अच्छा समय साथ बिताएंगे. आपका पार्टनर आपको भरपूर प्यार और सम्मान देगा. साथ ही वह आपके साथ कहीं बाहर जाने की जिद कर सकता है. मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए ही बाहर घूमने का प्लान बनाएं.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर दैनिक लव राशिफल

रविवार को पार्टनर के साथ आपका दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है. आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं, लेकिन गर्मी से बचाव पर ज्यादा ध्यान दें. रविवार को आपका साथी अच्छे मूड में रहेगा. रविवार को आपको उनका पूरा प्यार मिलने वाला है.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर आपसे मन की बात बोल सकता है, क्योंकि रविवार को आपका पार्टनर बहुत खुश रहेगा. दरअसल, वो आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है. रविवार को आपका दिन लव लाइफ के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहने वाला है.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन दैनिक लव राशिफल

आपका धर्म और जिम्मेदारी दोनों ही है कि हर परिस्थिति में लव पार्टनर का साथ दें. रविवार को आपका पार्टनर आपसे कुछ पर्सनल बातें शेयर कर सकता है. उनके मन में कोई बात है, जो वे आपको बताना चाह रहा है. पार्टनर की बातों को स्वीकार करें.

More News