एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य, फिल्मों से पहले VJ बनकर कमाया नाम, लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद ऐसे मिली बड़ी पहचान
Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखा लेकिन आदित्य रॉय कपूर की कहानी थोड़ी अलग है. वह फिल्मों में आने से पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे. किस्मत उन्हें क्रिकेट के मैदान से उठाकर टीवी की दुनिया में ले आई, जहां उन्होंने बतौर VJ अपनी पहचान बनाई. शुरुआती फिल्मों में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और लगातार फ्लॉप के बाद करियर पर सवाल उठने लगे लेकिन फिर एक फिल्म ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. आखिर कैसे एक VJ ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई और रातोंरात स्टार बन गया?
एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य
बचपन में आदित्य का सपना बॉलीवुड में आने का नहीं बल्कि क्रिकेटर बनने का था. उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वह क्रिकेट में करियर बनाना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.
फिल्मों से पहले VJ बनकर कमाया नाम
बॉलीवुड में आने से पहले आदित्य Channel V पर वीडियो जॉकी थे. करीब चार से साढ़े चार साल तक उन्होंने टीवी पर काम किया. उन्होंने इस अनुभव को अपनी एक्टिंग की ट्रेनिंग भी बताया है.
लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद मिली बड़ी पहचान
लंदन ड्रीम्स, एक्शन रिप्ले और गुजारिश जैसी फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें शुरुआती दौर में वैसी सफलता नहीं मिली. फिर आशिकी 2 ने उनकी किस्मत बदल दी.
फिल्मी परिवार में पैदा हुए, फिर भी एक्टिंग से थी दूरी
उनके भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म निर्माता हैं और कुणाल रॉय कपूर भी अभिनेता हैं. परिवार में कला का माहौल होने के बावजूद आदित्य बचपन में एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं रखते थे.
एक्टिंग के अलावा म्यूजिक का भी है जुनून
आदित्य को गिटार बजाना और गाने लिखना पसंद है. उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने म्यूजिक पर काम कर रहे हैं और दोस्तों को अपने गाने सुनाते रहते हैं.
जादूगर बनने के लिए सीखी थी खास ट्रिक
फिल्म 'गुजारिश' में उनका किरदार एक ऐसे शख्स का था जो जादूगर बनना चाहता है. इस रोल के लिए आदित्य ने जादू की कुछ ट्रिक्स सीखीं. उन्होंने बताया था कि वह आस्तीन से कबूतर और गुलाब निकालने की कला सीख रहे थे.
बचपन में वैनिला आइस जैसा हेयरकट कराने की जिद
आदित्य ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वह रैपर Vanilla Ice के हेयरस्टाइल से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने वैसा ही हेयरकट करा लिया था और करीब एक साल तक उसी लुक में रहे.
ऑडिशन देने तक का नहीं था मन
आदित्य ने बताया था कि वह Channel V के ऑडिशन के लिए जाने को लेकर भी बहुत उत्साहित नहीं थे. उनकी मां ने उन्हें ऑडिशन देने के लिए प्रेरित किया. यहीं से उनके करियर का नया रास्ता खुला.