अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ही नहीं, राजामौली की मचअवेटेड फिल्म समेत 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में ये मूवीज देंगी दस्तक
Upcoming Fillms 02 October: 02 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर अभिषेक पाठक डायरेक्टेड दृश्यम 3 यानी ‘दृश्यम: द कन्लूजन’ रिलीज हो रही है. इसको लेकर फैन्स का तगड़ा बज बना हुआ है. इस बार फैंस को विजय सालगांवकर की कहानी का आखिरी अध्याय देखने का इंतजार है. फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे, जबकि तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अपने पुराने किरदारों में लौट रही हैं. इस बार फिल्म में कुछ नए किरदार भी जुड़ रहे हैं, जैसे जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और रजत कपूर. आखिरी चैप्टर में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय का पुराना राज हमेशा के लिए दफन रहेगा या फिर उसकी बनाई कहानी का सच सामने आ जाएगा? हालांकि इसके अलावा भी थिएटर में कुछ फिल्में दस्तक देने वाली हैं.
बेल
वाडेयार निर्देशित कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म बेल रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शिवा राजकुमार, संजना आनंद, दीक्षित शेट्टी, गोपालकृष्ण देशपांडे, साई कुमार और जयराम ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी. ये फिल्म भी 02 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है.
सिग्मा
थलापति विजय के बेटे जेसन संजय के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'सिग्मा' भी 02 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. ये फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होने वाली है. इलमें संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला मुख्य किरदार में होंगे.
प्रेम कीटाणु
02 अक्तूबर को प्रेम कीटाणु भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में वीर पहाड़िया, अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद और राकेश बेदी जैसे किरदार नजर आने वाले हैं. यह फ़िल्म कॉलेज के दोस्तों, रोमांस, मस्ती और एक अनोखे लव ट्रायंगल (प्रेम त्रिकोण) पर आधारित है. फिल्म में अपारशक्ति और वीर को एक ही लड़की आफिया से प्यार होता है और खट्टी-मीठी नोकझोंक होती है.
डोंट ट्रबल द ट्रबल
डोंट ट्रबल द ट्रबल फिल्म एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित तेलुगु फंतासी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये फिल्म तेलुगु , तमिल और मलयालम फिल्म में रिलीज होगी. फिल्म में फहद फासिल, सारा पालेकर, सौरभ सचदेवा, महेश मांजरेकर और वेंकटेश काकुमानु जैसे कलाकार होंगे.
वेरिटी
कोलीन हूवर के मशहूर उपन्यास पर आधारित हॉलीवुड फिल्म वेरिटी अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी. ये फिल्म भी 02 अक्तूबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फिल्म को माइकल शोवाल्टर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में ऐनी हैथवे, डकोटा जॉनसन, जोश हार्टनेट, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.