Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Archana Puran Singh Son Engagement: खुद से 6 साल बड़ी गर्लफ्रेंड से आयुष्मान सेठी ने की सगाई, जानें कौन हैं अर्चना पूरन सिंह की होने वाली बहू

Archana Puran Singh Son Engagement: खुद से 6 साल बड़ी गर्लफ्रेंड से आयुष्मान सेठी ने की सगाई, जानें कौन हैं अर्चना पूरन सिंह की होने वाली बहू

 Archana Puran Singh Son Ayushmann Sethi Engagement: टीवी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं. उनके छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने अपनी लिव-इन पार्टनर समीक्षा को इटली में रोमांटिक अंदाज में प्रपोज कर सगाई कर ली है. वहीं, अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन सेठी भी अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी के साथ शादी की तैयारी में हैं. ऐसे में अर्चना और परमीत सेठी के परिवार में डबल सेलिब्रेशन का माहौल बनता नजर आ रहा है.

Last Updated: October 29, 2026 | 3:14 PM IST
Archana Puran Singh Son Ayushmann Sethi Engagement - Photo Gallery
1/7

इटली में किया प्रपोज़

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने अपनी लिव-इन गर्लफ्रेंड समीक्षा से सगाई कर ली है. आयुष्मान ने इटली में समीक्षा को प्रपोज़ किया. आयुष्मान और समीक्षा इटली में वेकेशन पर थे. इस दौरान आयुष्मान ने समीक्षा को प्रपोज़ किया. वह घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज़ करते दिखे. फोटोज़ में समीक्षा ने अपनी एंगेजमेंट रिंग दिखाई.

Archana Puran Singh Son Ayushmann Sethi Engagement - Photo Gallery
2/7

मैचिंग आउटफिट में दिखें कपल

समीक्षा व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स में हाथ में फूल लिए हुए दिखीं. आयुष्मान ने भी मैचिंग आउटफिट पहना था. फोटोज़ में आयुष्मान और समीक्षा एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते दिखे.

Archana Puran Singh Son Ayushmann Sethi Engagement - Photo Gallery
3/7

समीक्षा ने लिखा यह कैप्शन

समीक्षा ने फोटोज़ के कैप्शन में लिखा: "दुनिया में जितनी भी जगहें और जितनी भी ज़िंदगी हम जी सकते थे, मुझे नहीं पता कि हम एक-दूसरे को कैसे मिले. हम हर बार एक-दूसरे को चुनेंगे. हर ज़िंदगी के लिए जो हम साथ बिताएंगे."

Archana Puran Singh Son Ayushmann Sethi Engagement - Photo Gallery
4/7

एक ही घर में रहते हैं आयुष्मान और समीक्षा

आयुष्मान और समीक्षा साथ रह रहे हैं. वह अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के साथ एक ही घर में रहते हैं. समीक्षा एक योगा ट्रेनर हैं, जबकि आयुष्मान एक इन्फ्लुएंसर हैं. आयुष्मान ने व्लॉगिंग भी शुरू कर दी है.

Archana Puran Singh Son Ayushmann Sethi Engagement - Photo Gallery
5/7

आर्यमन भी जल्द ही शादी करने वाले हैं

अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन ने भी अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी को प्रपोज़ किया है. उन्होंने अर्चना और परमीत के सामने योगिता को प्रपोज़ किया. दोनों साथ रहते हैं और जल्द ही सगाई करने का प्लान बना रहे हैं. फिर वे शादी करेंगे. हालांकि, वे अभी अपना घर बना रहे हैं. घर पूरा होने के बाद, वे उसी घर में सगाई करेंगे.

Archana Puran Singh Son Ayushmann Sethi Engagement - Photo Gallery
6/7

क्या करते हैं अर्चना पूरन सिंह के दोनो बेटे?

अर्चना पूरन सिंह के दो बेटे हैं- आर्यमन और आयुष्मान सेठी हैं. आयुष्मान पेशे से एक्टर, लेखक और प्रोड्यूसर हैं. अब वे व्लॉगर भी बन चुके हैं.

Archana Puran Singh Son Ayushmann Sethi Engagement - Photo Gallery
7/7

कौन हैं समीक्षा?

वहीं उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा फेमस योगा ट्रेनर, माइंड कोच और हेल्थ मेंटर हैं. उन्होंने कई सेलेब्स को ट्रेन किया है.समीक्षा और आयुष्मान की उम्र में फासला है. वो आयुष्मान से करीब 6 साल बड़ी हैं. कपल इंस्टा पर अक्सर अपनी रोमांटिक फोटोज पोस्ट करता है.

More News