बुजुर्ग क्रिकेटर की लव स्टोरी… 28 साल छोटी लड़की से शादी, हनीमून के लिए दिया कोचिंग पद से इस्तीफा
अरुण लाल की शादी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर अरुण लाल ने कोलकाता में अपने जीवन की नई शुरुआत की और बुलबुल साहा से दूसरी शादी की. यह शादी एक पारिवारिक और निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल थे.
अरुण लाल उस समय 66 साल के थे
बताया जाता है कि वह एक दूसरे को काफी समय से जानते थे और तभी से उनके बीच प्यार हो गया था. अरुण लाल की उम्र उस समय साल 2022 में समय 66 साल थी जबकि बुलबुल साहा उनसे लगभग 28 साल छोटी थी.
पहली पत्नी से हुआ था तलाक
शादी की रस्में पारंपरिक तरीके से हुईं, जिसमें हल्दी और शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. बता दें कि अरुण लाल की पहली पत्नी रीना के साथ उनका रिश्ता भी खत्म हो चुका था. हद तो तब हो गई थी जब पूर्व क्रिकेटर ने शादी के कुछ दिन बाद हनीमून के लिए अपने कोचिंग पद (एक घरेलू टीम) से इस्तीफा भी दे दिया था.
कोचिंग पद से दिया इस्तीफा
अरुण लाल ने शादी के बाद जुलाई 2022 को निजी कारणों का हवाला देते रणजी टीम के कोचिंग पद से भी इस्तीफा दे दिया था. ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने हनीमून के लिए ये सब किया था. बुलबुल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अरुण के साथ अक्सर खूब फोटोज शेयर करती हैं.
शादी कर खुश हैं अरुण
इसलिए उन्होंने नई जिंदगी की शुरुआत दोस्त और साथी बुलबुल साहा के साथ की. अरुण लाल ने शादी के बाद कहा था कि यह उनके जीवन का नया और खुशहाल अनुभव है.
अरुण लाल का करियर
अरुण लाल ने भारतीय टीम के लिए कुल 16 टेस्ट मैच और 13 वनडे इंटरेनशनल मुकाबले खेलें हैं. टेस्ट में उन्होंने 729 और वनडे में 122 रन बनाए.