Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Awarapan 2 Kab Aayegi: इस दिन पर्दे पर लौट रहे ‘सीरियल किसर’, फिर चढेगा इश्क का खुमार; इस तारीख को रिलीज होगी ‘आवारापन 2’

Awarapan 2 Kab Aayegi: इस दिन पर्दे पर लौट रहे ‘सीरियल किसर’, फिर चढेगा इश्क का खुमार; इस तारीख को रिलीज होगी ‘आवारापन 2’

Awarapan 2 Kab Aayegi Release Date: फैंस के बीच इमरान हाशमी का क्रेज 9xm वाले जमाने से चलता आ रहा है. पर्दे पर आते ही वह छा जाते हैं. चाहे फिर वह एकतरफा आशिक का किरदार हो या फिर विलेन का. वह हर रुप में पर्दे पर छा गए हैं. वहीं अब सालों बाद इमरान हाशमी अपने सीरियल किसर वाले रूप में एक बार फिर नजर आने वाले हैं.  इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन’ 2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहली अवरापन के 19 साल बाद शिवम पंडित एक बार फिर से अवारापन 2 में नजर आएंगे. आवारापन 2 का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. 

Last Updated: August 6, 2026 | 3:07 PM IST
awarapan 2 trailer release - Photo Gallery
1/5

Awarapan 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का ट्रेलर 6 अगस्त, गुरुवार को रिलीज हो चुका है. बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और फिल्म मेकर विशेष भट्ट ने लाइव बातचीत के दौरान इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताई.

emraan hashmi awarapan - Photo Gallery
2/5

19 साल बाद फिल लौट रहा शिवम पंडित

इमरान हाशमी 19 साल बाद फिर से शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी जहां छोडी गई थी, वहीं से आगे बढेगी.

awarapan 2 release date - Photo Gallery
3/5

Awarapan 2 की रिलीज डेट

फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक बार फिर पुराने अवतार में इमरान हाशमी को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं.

awarapan 2 star cast - Photo Gallery
4/5

'आवारापन 2' की स्टार कास्ट

आवारापन 2 में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं, साथ में दिशा पटानी और शबाना आजमी भी हैं. सुरेंदर विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार सपोर्टिंग कास्ट में हैं. फिल्म को नितिन कक्कड ने डायरेक्ट किया है, बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है और विशेष भट्ट ने विशेष फिल्म्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है.

box office clash - Photo Gallery
5/5

बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लेश

आवारापन 2, 14 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के थिएटर में रिलीज होने वाली है. सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 से बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का बडा क्लैश होने की उम्मीद है.

More News