Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 16 की उम्र में एक्टिंग, आज भोजपुरी की बड़ी स्टार! जानें अक्षरा सिंह ने कहां तक की है पढ़ाई?

16 की उम्र में एक्टिंग, आज भोजपुरी की बड़ी स्टार! जानें अक्षरा सिंह ने कहां तक की है पढ़ाई?

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है. वह खासतौर पर भोजपुरी फिल्मों में काम करने के लिए मशहूर है. लेकिन इस साल उन्होंने अक्षय कुमार के साथ ‘घिस-घिस’ गाना करके साबित कर दिया कि उनका टेलेंट केवल भोजपुरी सिनेमा तक सीमित नहीं है. अक्षरा हर बार किसी न किसी कारण चर्चा में रहती हैं. 

Last Updated: August 30, 2026 | 9:43 AM IST
akshara singh - Photo Gallery
1/7

जन्मदिन मना रहीं अक्षरा सिंह

आज वह अपना जन्मदिन धूमधाम से मना रही है. सोशल मीडिया से लेकर पर्दे तक पर वह राज करती है. उन्होंने एक एक्ट्रेस के तौर पर भोजपुरी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. उन्होंने जन्म जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था.

akshara singh family - Photo Gallery
2/7

फिल्मी परिवार से ताल्लुक

वह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके माता-पिता ने भी भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया था. तो ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि एक्टिंग का कीड़ा उनके खून में ही बह रहा है. एक्ट्रेस बचपन से ही डांस, सिंगिंग और एक्टिंग का शौक रखती हैं.

who is akshara singh - Photo Gallery
3/7

अक्षरा सिंह कौन हैं?

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत अपने होमटाउन बिहार से की और जल्द ही कई हिट फिल्मों और म्यूजिक वीडियो से घर-घर में मशहूर हो गईं.

akshara singh bhojpuri actress - Photo Gallery
4/7

सिंगिंग और डांस में भी दिलचस्पी

अक्षरा एक्टिंग के अलावा एक सिंगर और टेलीविजन पर्सनैलिटी भी हैं. उनकी परफॉर्मेंस, थिएटर प्ले और चार्ट-टॉपिंग भोजपुरी गानों ने उन्हें इतने सालों में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग दिलाई है. साथ ही, वह रियलिटी प्रोग्राम में भी दिखी हैं, जिससे रीजनल सिनेमा से आगे बढ़कर उनकी रेप्युटेशन बढ़ी है.

akshara singh education - Photo Gallery
5/7

अक्षरा सिंह की पढ़ाई-लिखाई

अक्षरा सिंह ने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई से की थी. इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन के डिग्री भी मुंबई यूनिवर्सिटी से हासिल की. उनका परिवार बिहार के पटना का रहने वाला है. लेकिन इंडस्ट्री में काम के चलते वह मुंबई में ही बस गए. अक्षरा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. जिसे उन्हें अपना करियर बनाने का विचार किया. उन्होंने थिएटर में भी बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया था.

akshara singh career - Photo Gallery
6/7

16 साल की उम्र में एक्टिंग

बता दें कि, अक्षरा सिंह ने 16 साल की कम उम्र से ही डांस और एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने साल 2010 में भोजपुरी फिल्म 'सत्यमेव जयते' से अपने करियर की शुरूआत की. इस फिल्म को दर्सकों ने खूब सारा प्यार दिया. रवि किशन के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया और वह रातों रात भोजपुरी इंडस्ट्री की एक चमकती स्टार बन गई.

akshara singh films - Photo Gallery
7/7

कई सुपरस्टार के साथ किया काम

अक्षरा सिंह अपने करियर के दौरान 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने खेसारी लाल, निरहुआ, रवि किशन, पवन सिंह और मनोज तिवारी समेत कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है.

More News