Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Boney Kapoor: श्रीदेवी को देखते ही दिल हार बैठे थे बोनी कपूर, 11 लाख रुपये फीस देने से लेकर स्विट्जरलैंड पहुंचने तक… बेहद दिलचस्प है प्रेम कहानी

Boney Kapoor: श्रीदेवी को देखते ही दिल हार बैठे थे बोनी कपूर, 11 लाख रुपये फीस देने से लेकर स्विट्जरलैंड पहुंचने तक… बेहद दिलचस्प है प्रेम कहानी

Boney Kapoor: फिल्ममेकर बोनी कपूर की जिंदगी भी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं रही है. उनकी प्रोफेशनल लाइफ में कई बड़ी फिल्में और यादगार किस्से जुड़े हैं, तो निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा का विषय रही. खासकर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी रोमांस से कम नहीं थी. पहली नजर में दिल हारने से लेकर अपने प्यार का इजहार करने और शादी तक पहुंचने के सफर में कई ऐसे मोड़ आए, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है. आइए जानते हैं बोनी कपूर की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से…

Last Updated: November 11, 2026 | 4:41 PM IST
Fell in love with Sridevi at first sight - Photo Gallery
1/7

पहली नजर में श्रीदेवी से हुआ प्यार

बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने श्रीदेवी को पहली बार 1970 के दशक में एक तमिल फिल्म में देखा था. उन्हें अभिनेत्री का अभिनय और अंदाज इतना पसंद आया कि तभी मन बना लिया था कि एक दिन उन्हें अपनी फिल्म में जरूर कास्ट करेंगे. इसी चाहत में वह श्रीदेवी से मिलने चेन्नई तक पहुंच गए, लेकिन उस वक्त अभिनेत्री शूटिंग के सिलसिले में सिंगापुर गई हुई थीं. आखिरकार दोनों की मुलाकात फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सेट पर हुई.

The amount paid was more than the fee - Photo Gallery
2/7

फीस से ज्यादा दी थी रकम

उस दौर में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं. बोनी कपूर अपनी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में उन्हें कास्ट करना चाहते थे. उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए 10 लाख रुपये फीस मांगी थी लेकिन बोनी कपूर ने बिना देर किए 11 लाख रुपये देने की पेशकश कर दी. उनके लिए श्रीदेवी को फिल्म में लेना ज्यादा जरूरी था.

He went as far as Switzerland just to meet Sridevi - Photo Gallery
3/7

श्रीदेवी से मिलने स्विट्जरलैंड तक पहुंच गए

बोनी कपूर का श्रीदेवी के प्रति आकर्षण सिर्फ फिल्म के सेट तक सीमित नहीं था. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब श्रीदेवी फिल्म 'चांदनी' की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड में थीं, तब वह भी उनसे मिलने वहां पहुंच गए थे. हालांकि, उन्होंने इस यात्रा की दूसरी वजह भी बताई थी लेकिन श्रीदेवी से मिलने की इच्छा भी उनके इस सफर का एक अहम कारण थी.

Sridevi got upset when love was expressed to her - Photo Gallery
4/7

प्यार का इजहार करने पर श्रीदेवी हुईं नाराज

बोनी कपूर ने जब श्रीदेवी के सामने अपने प्यार का इजहार किया, तो अभिनेत्री की प्रतिक्रिया वैसी नहीं थी जैसी शायद उन्होंने सोची होगी. इस खुलासे से श्रीदेवी काफी नाराज और आहत हो गई थीं. इसके बाद करीब छह से आठ महीने तक दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई. यह उनकी प्रेम कहानी का ऐसा दौर था, जब बोनी कपूर को अपने रिश्ते के भविष्य का इंतजार करना पड़ा.

Boney had begun to develop feelings for Sridevi during his first marriage - Photo Gallery
5/7

पहली शादी के दौरान ही श्रीदेवी को चाहने लगे थे बोनी

बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी से हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं. बोनी ने बताया था कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को भी श्रीदेवी के प्रति अपनी भावनाओं के बारे में बता दिया था. बाद में बोनी और श्रीदेवी ने जून 1996 में शादी की. हालांकि, इस शादी की खबर सार्वजनिक रूप से जनवरी 1997 में सामने आई.

'Mom' described as a special gift for Sridevi - Photo Gallery
6/7

'मॉम' को बताया श्रीदेवी के लिए खास तोहफा

श्रीदेवी के लिए बोनी कपूर का प्यार सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने फिल्म 'मॉम' को अभिनेत्री के लिए एक खास तोहफे की तरह बताया था. बोनी ने कहा था कि अगर वह शाहजहां होते तो श्रीदेवी के लिए ताजमहल बनवाते लेकिन वह फिल्में बनाते हैं, इसलिए उनके लिए इससे बेहतर तोहफा कोई फिल्म ही हो सकती थी.

'Mr. India' changed both their lives - Photo Gallery
7/7

'मिस्टर इंडिया' ने बदली दोनों की जिंदगी

साल 1987 में रिलीज हुई 'मिस्टर इंडिया' बोनी कपूर के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी की शानदार अदाकारी से सजी इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. फिल्म ने अनिल कपूर और श्रीदेवी को लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. वहीं, इसी फिल्म के दौरान बोनी और श्रीदेवी के रिश्ते ने भी एक नया मोड़ लिया.

More News