Live TV
Search
Home > बिज़नेस > HDFC Defence Fund Portfolio: BEL, HAL में सबसे ज्यादा निवेश, जानिए अक्टूबर में कौन से शेयर खरीदे

HDFC Defence Fund Portfolio: BEL, HAL में सबसे ज्यादा निवेश, जानिए अक्टूबर में कौन से शेयर खरीदे

HDFC Defence Fund ने अक्टूबर में BEL समेत 5 कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई और 3 नए शेयर जोड़े. फंड का पोर्टफोलियो अब 27 स्टॉक का हो गया है.

Written By:
Published: November 11, 2026 12:39:49 IST
Last Updated: November 11, 2026 12:39:49 IST

Mobile Ads 1x1

HDFC Defence Fund:  डिफेंस सेक्टर में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड HDFC Defence Fund ने अक्टूबर 2026 में अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है. फंड ने सरकारी कंपनी Bharat Electronics (BEL) समेत कई कंपनियों के शेयर खरीदे हैं. इसके अलावा पोर्टफोलियो में तीन नए शेयर भी शामिल किए हैं. खास बात यह है कि फंड ने अक्टूबर के दौरान किसी भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम नहीं की और न ही किसी शेयर से पूरी तरह बाहर निकला.

ACE MF के मासिक पोर्टफोलियो आंकड़ों के मुताबिक, HDFC Defence Fund ने अक्टूबर में BEL के 30.18 लाख अतिरिक्त शेयर खरीदे. इसके बाद कंपनी में फंड की कुल हिस्सेदारी सितंबर के अंत के 4.40 करोड़ शेयर से बढ़कर 4.70 करोड़ शेयर हो गई. BEL पहले से ही फंड की सबसे बड़ी होल्डिंग थी.

इन कंपनियों के शेयर भी खरीदे

अक्टूबर में HDFC Defence Fund ने पांच मौजूदा कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. इनमें BEL, BEML, Bharat Forge, Tata Motors और Bosch शामिल हैं.

फंड ने BEML के 59,938 शेयर खरीदे. इसके अलावा Bharat Forge के करीब 48,000 अतिरिक्त शेयर अपने पोर्टफोलियो में जोड़े. इसके बाद Bharat Forge में फंड की कुल हिस्सेदारी 77.50 लाख शेयर हो गई.

ऑटो सेक्टर की कंपनी Tata Motors में भी फंड ने निवेश बढ़ाया. अक्टूबर के दौरान इसके 1.42 लाख शेयर खरीदे गए. इसके बाद फंड के पास Tata Motors के कुल 30.46 लाख शेयर हो गए. वहीं, ऑटो कंपोनेंट कंपनी Bosch के 13,004 शेयर खरीदने के बाद इसकी कुल हिस्सेदारी 1.13 लाख शेयर पर पहुंच गई.

पोर्टफोलियो में शामिल किए तीन नए शेयर

HDFC Defence Fund ने अक्टूबर में तीन नए शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में जगह दी. इनमें Bonfiglioli Transmissions, PTC Industries और Tonbo Imaging India शामिल हैं.

अक्टूबर के अंत तक फंड के पास Bonfiglioli Transmissions के 4.55 लाख शेयर थे. इनकी कुल वैल्यू 28.47 करोड़ रुपये थी. इसके अलावा PTC Industries के 23,742 शेयर और Tonbo Imaging India के 14.54 लाख शेयर खरीदे गए.

इन खरीदारी के बाद फंड के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनियों की संख्या सितंबर के 24 से बढ़कर अक्टूबर में 27 हो गई. यानी एक महीने में तीन नए स्टॉक जुड़े और पांच मौजूदा कंपनियों में निवेश बढ़ाया गया.

BEL और HAL में फंड का सबसे ज्यादा निवेश

HDFC Defence Fund के पोर्टफोलियो में BEL की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है. अक्टूबर के अंत में फंड की कुल नेट एसेट का 15.63% हिस्सा BEL में निवेश था. इसके बाद Hindustan Aeronautics Limited (HAL) का नंबर आता है, जिसमें फंड ने 13.54% निवेश किया है.

वहीं, Bharat Forge में 11.98% और Solar Industries में 10.13% निवेश था. इन चार कंपनियों में फंड के कुल पोर्टफोलियो का आधे से ज्यादा हिस्सा लगा हुआ था.

सेक्टर के हिसाब से देखें तो फंड का सबसे ज्यादा 54.31% निवेश कैपिटल गुड्स कंपनियों में है. ऑटोमोबाइल और उससे जुड़ी कंपनियों की हिस्सेदारी 23.23% और केमिकल सेक्टर की 12.47% है. इसके अलावा इलेक्ट्रिकल्स, शिपबिल्डिंग, टेलीकॉम और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भी निवेश है.

एक साल में बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न

HDFC Defence Fund ने एक साल के दौरान अपने बेंचमार्क Nifty India Defence Total Return Index से बेहतर प्रदर्शन किया है.

तीन महीने में फंड ने 4.82% की गिरावट दर्ज की, जबकि बेंचमार्क में 7.50% की गिरावट आई. छह महीने में फंड ने 5.50% का रिटर्न दिया, जबकि बेंचमार्क 4.08% गिरा.

एक साल में फंड का रिटर्न 19.63% रहा, जबकि बेंचमार्क ने 13.53% का रिटर्न दिया. हालांकि, तीन साल के प्रदर्शन में फंड पीछे रहा. इस अवधि में फंड ने 33.12% रिटर्न दिया, जबकि बेंचमार्क का रिटर्न 39.08% रहा. शुरुआत से अब तक फंड ने 35.79% का रिटर्न दिया है.

₹11,130 करोड़ का है फंड

अक्टूबर 2026 के अंत में HDFC Defence Fund का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 11,130 करोड़ रुपये था. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड है, जिसे 2 जून 2023 को लॉन्च किया गया था. इसका प्रबंधन राहुल बजाज और प्रिया रंजन करते हैं.इस फंड का मुख्य उद्देश्य डिफेंस और उससे जुड़े सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में निवेश करके लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाना है.

(डिस्क्लेमर: यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है. इसे वित्तीय, निवेश, कानूनी या कर संबंधी सलाह न समझें। किसी भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले पाठकों को विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.)

यह भी पढ़ें:  ONGC का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड भुगतान, निवेशकों को हर शेयर पर मिलेंगे ₹8

MORE NEWS