CNG vs Hybrid? कौन सी कार लेनी रहेगी ज्यादा किफायती? किसे चलाने से बचेंगे आपके पैसे
CNG vs Hybrid: आज के समय में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग गाड़ियों में एक किफायती विकल्प देखते हैं. बढ़ती कीमतों के चलते आमतौर पर लोग CNG कारों की ओर स्विच कर रहे हैं. लेकिन, पिछले कुछ समय से देश में हाइब्रिड कारों का भी क्रेज बढ़ा है. कीमतों ने कार खरीदने वालों को हाइब्रिड तकनीक की ओर सोचने पर मजबूर कर दिया है.
अगर आप भी इन कारों के बीच कंफ्यूज हो रहे हैं कि आपके लिए क्या ज्यादा किफायती रहने वाली है तो ऐसे में आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
CNG vs Hybrid क्या है अंतर?
देखा जाए तो पेट्रोल कारों के मुकाबले आपको सीएनजी कारें सस्ती पड़ती हैं. यह एक ऐसी कार होती है, जो सीएनजी से न चलकर गैस से चलती है. वहीं, हाइब्रिड कारें इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल इंजन का एक कॉम्बिनेशन होता है.
रनिंग कॉस्ट
बात करें अगर दोनों कारों की रनिंग कॉस्ट की तो आपको CNG कार में 25–30 km/kg के आस-पास का माइलेज मिल जाता है. इसकी रनिंग कॉस्ट आमतौर पर सस्ती मानी जाती है. वहीं, हाइब्रिड कारें भी आजकल एक सस्ता विकल्प माना जा रहा है.
मेंटेनेंस और सर्विस में क्या किफायती
बात करें अगर कार की मेंटेनेंस और सर्विस की तो सीएनजी में आपको सस्ता मेंटेनेंस मिलता है साथ ही साथ हाइब्रिड कारों में आपको एडवांस टेक्नोलॉजी जरूर मिलती है, लेकिन मेंटेनेंस में यह ज्यादा हो सकती है.
परफॉर्मेंस में कौन आगे?
परफॉर्मेंस में वैसे तो दोनों ही कारें किफायती होती हैं, लेकिन, सीएनजी कार में आपको पावर की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. लेकिन, हाइब्रिड कार में आपको स्मूथ और पावरफुल ड्राइव मिलती है, लेकिन ड्राइविंग एक्सपीरिएंस में हाइब्रिड कारें ड्राइविंग में पावरफुल रहती हैं.
किसमें बचेंगे ज्यादा पैसे?
बात करें अगर बचत की तो सीएनजी कारें चलाने से आप ज्यादा पैसे बचा सकते हैं. वहीं, हाइब्रिड कारें भी काफी फ्यूल एफिशिएंट होती हैं, लेकिन सीएनजी की तुलना में यह आपके लिए महंगी हो सकती है.
कौन सी कार रहेगी सही?
देखा जाए तो सीएनजी मॉडल अब पुराने हो चुके हैं, लेकिन आजकल हाइब्रिड कारों का काफी क्रेज है और आमतौर पर यह कारें ज्यादा किफायती मानी जा रही हैं. इसलिए आप इन्हें भी ले सकते हैं.