‘मर्डर’ से बड़े पर्दे पर छ गए थे इमरान हाशमी, 5 फिल्में जिन्होंने बनाया उन्हें लोगों का फेवरेट हीरो, लास्ट वाली तो सबकी…
इमरान हाशमी बॉलीवुड के वो हीरो हैं जिन्होंने रोमांस की नई परिभाषा गढ़ी. फिल्म में उनके अभिनय से ज्यादा उनके किसिंग सीन्स की चर्चा होती थी. लेकिन उन्होंने समय के साथ लोगों से अपनी एक्टिंग का लोहा भी मनवा ही लिया. ये इमरान हाशमी की एक्टिंग का क्रेज ही है कि 19 साल बाद जैसे ही आवारापन 2 आई इंटरनेट सेंसेशन बन गई. आइये जानते हैं उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में जिन्होंने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी.
मर्डर (2004)
मल्लिका शेरावत के साथ अभिनीत इस फिल्म ने इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत दोनों को एक नई पहचान दी. ये फिल्म अपने बोल्ड दृश्यों की वजह से उस समय सनसनी बन गई थी. इस फिल्म ने इमरान हाशमी को एक बड़ा स्टार और बॉलीवुड का लवर बॉय बना दिया.
जन्नत (2008)
इस फिल्म में इमरान ने पैसे के प्रति जुनूनी एक व्यक्ति का किरदार निभाया था, जिसे जबरदस्त व्यावसायिक सफलता मिलती है, लेकिन इसके बाद वो क्रिकेट मैच फिक्सिंग में फंस जाता है.
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई (2010)
समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और व्यावसायिक रूप से सफल यह एक गैंगस्टर ड्रामा थी, जिसमें इमरान हाशमी ने अजय देवगन के साथ शोएब खान की भूमिका निभाई थी.
द डर्टी पिक्चर (2011)
विद्या बालन अभिनीत ये फिल्म बॉक्स ऑफिस सफल रही थी. इस फिल्म में विद्या बालन के मुख्य भूमिका में होने के बावजूद इमरान हाशमी ने एक सहज और प्रशंसित सहायक भूमिका निभाई थी और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था.
गैंगस्टर (2006)
कंगना रनौत के साथ उनकी ये एक हिट रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जो सुपरहिट रही थी. इस फिल्म के गाने भी काफी मशहूर हुए थे. इस फिल्म से इमरान हाशमी ने अपनी एक्टिंग का लोहा सबसे मनवा लिया था.