Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 4 वर्ल्ड कप, 551 विकेट… फिर भी रत्ती भर घमंड नहीं! मेट्रो में सफर करता दिखा भारत का यह महान क्रिकेटर; वायरल हुआ फोटो

4 वर्ल्ड कप, 551 विकेट… फिर भी रत्ती भर घमंड नहीं! मेट्रो में सफर करता दिखा भारत का यह महान क्रिकेटर; वायरल हुआ फोटो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इतने बड़े खिलाड़ी होने के बाद भी वे आज भी बेहद साधारण और सरल इंसान हैं. हाल ही में श्रीनाथ बेंगलुरु की ‘नम्मा मेट्रो’ में एक आम नागरिक की तरह सफर करते दिखे. मेट्रो में मौजूद किसी फैन ने उनकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Last Updated: August 30, 2026 | 4:44 PM IST
Javagal Srinath - Photo Gallery
1/5

आम यात्री की तरह मेट्रो में सफर

वायरल तस्वीर में जवागल श्रीनाथ ब्लू जीन्स और स्काई ब्लू शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. वे मेट्रो के अंदर खड़े होकर अपने ट्रॉली बैग को थामे हुए हैं और कानों में इयरबड्स लगाए हैं. किसी भी तरह के वीआईपी कल्चर से दूर, एक आम कम्यूटर की तरह सफर करता देख फैंस उनकी सादगी के कायल हो गए हैं.

Javagal Srinath - Photo Gallery
2/5

सादगी पसंद इंसान और शांत जिंदगी

मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को डराने वाले श्रीनाथ निजी जिंदगी में बेहद शांत और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. वे बेंगलुरु के जयनगर इलाके में रहते हैं और आज भी लाइमलाइट से दूर सामान्य जीवन जीना पसंद करते हैं. हालांकि यह फोटो किस तारीख की है यह साफ नहीं है, लेकिन देखने से यह हाल-फिलहाल की ही लग रही है.

Javagal Srinath - Photo Gallery
3/5

विश्व कप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए कुल 551 विकेट लेने वाले श्रीनाथ फिलहाल आईसीसी (ICC) के मैच रेफरी के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने 1992, 1996, 1999 और 2003 के वनडे विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. इन चार वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स को मिलाकर उन्होंने कुल 44 विकेट चटकाए थे.

Javagal Srinath - Photo Gallery
4/5

वनडे में 300 से ज्यादा विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड

जवागल श्रीनाथ के नाम वनडे क्रिकेट में एक खास उपलब्धि दर्ज है. वे भारत के इकलौते ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने वनडे मैचों में 300 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने भारत के लिए खेले 229 वनडे मैचों में 315 विकेट झटके हैं, जिसमें 3 बार एक मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा शामिल है.

Javagal Srinath - Photo Gallery
5/5

टेस्ट क्रिकेट और करियर का रिकॉर्ड

टेस्ट फॉर्मेट में भी श्रीनाथ का रिकॉर्ड बेहद असरदार रहा है. उन्होंने 67 टेस्ट मैचों की 121 पारियों में 236 विकेट हासिल किए, जिसमें 10 बार 5 विकेट और 1 बार मैच में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड शामिल है. 31 अगस्त 1969 को मैसूर में जन्मे इस पूर्व दिग्गज ने भारत के अलावा कर्नाटक, डरहम, ग्लॉस्टरशायर और लीसेस्टरशायर जैसी टीमों की तरफ से भी क्रिकेट खेला है.

More News