Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कैटरीना कैफ से ऐश्वर्या राय तक! इन बॉलीवुड हीरोइंस के डिलीवरी के बाद बढ़े वज़न पर हुई ट्रोलिंग, देखें लिस्ट

कैटरीना कैफ से ऐश्वर्या राय तक! इन बॉलीवुड हीरोइंस के डिलीवरी के बाद बढ़े वज़न पर हुई ट्रोलिंग, देखें लिस्ट

एंटीलिया के गणपति उत्सव पर जब कैटरीना कैफ पहुंचीं उसके बाद से ट्रोलर्स उन्हें बॉडी शेम करने लगे. उनके वजन को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स किये गए. लेकिन कैटरीना कैफ अकेली ऐसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी नहीं हैं, बल्कि कई हिरोइंस को उनके पोस्टपार्टम वजन के लिए ट्रोल किया जा चुका है. आइये जानते हैं ऐसी कितनी हिरोइंस हैं, जिन्हें वजन बढ़ने पर ट्रोल किया गया.

Last Updated: September 20, 2026 | 2:09 PM IST
katrina kaif - Photo Gallery
1/5

कैटरीना कैफ

नवंबर 2025 में कैटरीना कैफ ने एक बेटे को जन्म दिया. इसके बाद से वो सार्वजनिक कार्यक्रमों में बेहद कम ही दिखाई दी हैं. हाल ही में जब एंटीलिया के गणपति उत्सव पर पहुंचीं तो लोगों ने उन्हें उनके बढ़े हुए वजन के लिए खूब ट्रोल किया, जिसके बाद सलमान खान सहित कई सेलेब्रिटी उनके समर्थन में आये.

aishwarya rai - Photo Gallery
2/5

ऐश्वर्या राय

2011 में जब पूर्व मिस यूनिवर्स ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या को जन्म दिया, उसके बाद उन्हें भी बढ़े हुए वजन के लिए जमकर ट्रोल किया गया. हालांकि कुछ साल बाद ऐश्वर्या ने ट्रोलर्स को उनके कमेंट्स का जवाब भी दिया.

bipasha basu - Photo Gallery
3/5

बिपाशा बसु

2016 में बॉलीवुड की दीवा एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने जब बेटी देवी को जन्म दिया तो उसके बाद उनका भी वजन काफी बढ़ गया था. उस दौरान उनको भी बढ़े हुए वजन के लिए काफी ट्रोल किया गया.

patralekha - Photo Gallery
4/5

पत्रलेखा

राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा भी इन दिनों पोस्टपार्टम से गुजर रही हैं. कुछ समय पहले ट्रोलर्स ने उन्हें भी बढ़े हुए वजन के लिए निशाना बनाया था. इसके बाद पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए स्टोरी लगाई थी.

kareena kapoor - Photo Gallery
5/5

करीना कपूर खान

करीना कपूर को ज्यादा ट्रोल तो नहीं किया गया, लेकिन तैमूर के जन्म के बाद उनका भी वजन काफी बढ़ गया था, जिसका लुक काफी वायरल हुआ था. इसके बाद दूसरे बेटे जेह के जन्म के दौरान भी ऐसा ही हुआ.

More News