B-town की प्लस साइज हसीनाएं! इन एक्ट्रेसेस के ‘curves’ के दीवाने हैं लोग, बोल्ड लुक्स से लगाई स्क्रीन पर आग
अक्सर एक्ट्रेस शब्द सुनते ही हम परफेक्ट फिगर और स्लिम बॉडी वाली हसीना की ही कल्पना करते हैं, लेकिन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने न केवल अपने प्लस साइज को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया, बल्कि उसे ट्रेंड भी बना दिया. ये एक्ट्रेसेस अक्सर अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं. आइये जानते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही हीरोइनों के बारे में जिन्होंने अपने प्लस साइज से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है.
हुमा कुरैशी
प्लस साइज की एक्ट्रेस हुमा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. उनकी गैंग ऑफ़ वासेपुर लोगों के बीच खास लोकप्रिय है. उन्होंने फ़िल्मों में अभिनय करने से पहले नाटकों में भी अभिनय किया है और वो एक जानी-मानी मॉडल भी हैं.
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की पुत्री हैं. उन्होंने फ़िल्म दबंग से बॉलीवुड में पदार्पण किया जिसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था. सोनाक्षी भी अक्सर अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं.
विद्या बालन
विद्या बालन बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों परिणीता, भूल भुलैया, कहानी जैसी फिल्मों में काम किया है. हाल ही में उनकी नई फिल्म 'छत्रपति शिवाजी' रिलीज होने वाली है.
तमन्ना भाटिया
अपने बोल्ड और हॉट कर्व्स से तमन्ना अक्सर स्क्रीन पर आग लगाती हैं. उनके डांस नंबर काफी पसंद किये जाते हैं.
ज़रीन खान
ज़रीन खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में वीर फ़िल्म से सलमान खान के साथ की थी. जरीन खान को अक्सर कटरीना कैफ के जैसी दिखने के लिए जाना जाता है. 'हेट स्टोरी 3' के बाद से जरीन खान का बोल्ड लुक देखने को मिला है.
परिणिति चोपड़ा
राघव चड्ढा की पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को अपने शुरुआती करियर के दौरान प्लस साइज होने की वजह से काफी पड़ा, लेकिन उन्होंने आत्मविश्वास के साथ अपने लुक को कैरी किया और ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी. इन दिनों परिणीति मदरहुड एंजॉय कर रही हैं.