Funny Jokes: 15 अगस्त को हमें क्या मिली थी? टीचर के पूछने पर मासूम छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे
Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
गांव के एक विद्यालय में अध्यापिका ने एक बच्चे से सवाल किया
अध्यापिका- बताओ 15 अगस्त को हमें क्या मिली थी?
छात्र- मेडम, छोटे से कटोरे में ज़रा सी. 'बूंदी'
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
अध्यापक- टेबल पर चाय किसने गिराई? इसे अपनी मातृभाषा में बोलो.
छात्र- मातृभाषा मतलब मम्मी की भाषा में?
अध्यापक- हां.
छात्र- अरे छाती कूटा म्हारा जीव लिया बिना तने चैन नी पड़े? अध्यापक बेहोश !
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
नर्सरी क्लास का बच्चा बोला
बच्चा- मैम मैं आपको कैसा लगता हूं?
मैम- so sweet!
बच्चा- अपनी साइड के लड़के से, देखा
मैंने बोला था ना, मैम लाइन मारती है!
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
टीचर- इरादे बुलंद होने चाहिए,
पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है.
पप्पू- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं.
टीचर- कैसे?
पप्पू- हैंड पम्प से.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
बच्चा घर से मार खा कर स्कूल जा रहा था... रास्ते में पड़ोसी ने पूछ लिया-
पड़ोसी- बेटा पढ़ते हो?
बच्चा- नहीं! स्कूल ड्रेस पहन के तेरे
बाप की बारात में जा रहा हूं...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
टीचर क्लास में- दिल्ली में कुतुब मीनार है.
पप्पू क्लास में सो रहा था...
टीचर ने उसे जगाया और पूछा- बता मैंने अभी क्या बोला?
पप्पू- दिल्ली में कुत्ता बीमार है.