Extra Marital Affair: धोखा जब अपनों से मिलता है, तो इंसान अंदर से हिल जाता है. रेडिट पर एक महिला ने अपनी जिंदगी की ऐसी कहानी शेयर की, जिसे सुनकर लोग भी दंग रह गए.40 साल की इस महिला ने बताया कि वो अपने पति के साथ तब से है जब दोनों सिर्फ 15 साल के थे. शादी को 22 साल हो चुके हैं, 4 बच्चे हैं और वो 5वें बच्चे से 7 महीने की प्रेग्नेंट थी.सब कुछ एकदम सही चल रहा था,लेकिन एक रात में सब खत्म हो गया.
महिला अपनी फ्रेंड्स के साथ बाहर गई थी, लेकिन बीच में ही घर वापस आ गई. जैसे ही वो अपने कमरे में गई, उसके होश उड़ गए.उसने अपने पति को अपनी ही मां के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.
सच सुनकर और बड़ा झटका लगा
जब महिला ने अपने पति को सच बोलने पर मजबूर किया, तो उसने कबूल किया कि ये रिश्ता नया नहीं है,बल्कि शादी से पहले से ही चल रहा था.यानी पूरे 22 साल से उसका पति और उसकी मां के बीच अफेयर था.
भाई भी निकले पति के बच्चे?
जब महिला ने टाइमलाइन जोड़ी, तो उसे शक हुआ कि उसके जुड़वां भाई और छोटा भाई असल में उसके पति के ही बच्चे हो सकते हैं.मतलब,उसका पति ही उसके भाइयों का असली पिता हो सकता है.
एक साथ मां-बेटी को किया प्रेग्नेंट
सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि महिला और उसकी मां एक ही समय पर प्रेग्नेंट हुई थीं. जिसे वो पहले इत्तेफाक समझती थी, अब उसे सच्चाई पता चल गई.उसका पति दोनों के साथ खेल खेल रहा था.जब ये सच परिवार के सामने आया, तो घर में हंगामा हो गया. पिता पूरी तरह टूट गए. कुछ लोग महिला के साथ खड़े हैं, तो कुछ उसी को दोष दे रहे हैं.इस सब के बाद महिला ने अपने पति से तलाक लेने का फैसला कर लिया है. साथ ही उसने अपनी मां से भी हमेशा के लिए रिश्ता खत्म कर दिया.