Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Funny Jokes: कल तुमने कुत्ते पर निबंध क्यों नहीं लिखा? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes: कल तुमने कुत्ते पर निबंध क्यों नहीं लिखा? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

Last Updated: May 9, 2026 | 7:22 PM IST
Funny Jokes - Photo Gallery
1/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

अध्यापिका- कल मैंने तुझे कुत्ते पर निबंध लिखने को कहा था.
तुम लिखकर क्यों नहीं लाए?
मिंटू- क्या करूं मैडम, जैसे ही मैंने कुत्ते पर पेन रखा, वो भाग गया.

Funny Jokes - Photo Gallery
2/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

अध्यापक- रमेश बताओ! सोना अधिक कहां होता है?
रमेश- जी! जहां रातें अधिक लंबी होती है, वहां सोना भी अधिक होता है.

Funny Jokes - Photo Gallery
3/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

टीचर- संजू यमुना नदी कहां बहती है?
संजू- जमीन पर.
टीचर- नक्शे में बताओ कहां बहती है?
संजू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा.

Funny Jokes - Photo Gallery
4/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

टीचर- तुम कल स्कूल क्यों नहीं आये थे?
लड़का- जी वो, कल मेरे घर में पूजा थी.
टीचर- तो परसों क्यों नहीं आये थे?
लड़का- जी, परसों मेरे घर प्रिया थी 
टीचर बेहोश...

Funny Jokes - Photo Gallery
5/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

अध्यापक- तुम कैसे सिद्ध करोगे कि साग-पात खाने वाले की निगाहें तेज होती हैं.
छात्र- सर, आज तक किसी ने बकरे या घोड़ें को चश्मा लगाते देखा है क्या?

More News