Cannes में हुमा कुरैशी का लुक हुआ वायरल, इंस्टाग्राम पर शेयर की Photos, ‘बॉस लेडी’ के रूप में छा गईं एक्ट्रेस
आलिया भट्ट के बाद अब हुमा कुरैशी का कान्स लुक काफी वायरल हो रहा है. हुमा कुरैशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कान्स फिल्म फेस्टिवल की कुछ photos शेयर की हैं, जो काफी खूबसूरत हैं. इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुमा बॉस लेडी लुक में शामिल हुई थीं. लोग उनके इस लुक की बेहद तारीफ कर रहे हैं.
हुमा का लुक हुआ वायरल
हुमा कुरैशी ब्लैक फॉर्मल सूट पहनकर इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं थीं. मिनिमलिस्ट मेकअप और न्यूड शेड की लिपस्टिक ने उनके इस लुक को और भी खूबसूरत बना दिया था.
आरंभिक जीवन
कुरैशी का जन्म 28 जुलाई 1986 को नई दिल्ली, भारत में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनके पिता, सलीम कुरैशी, एक रेस्टोरराइटर हैं, जो रेस्तरां (सलीम) की एक श्रृंखला चलाते हैं और उनकी माँ, अमीना कुरैशी (एक कश्मीरी), एक गृहिणी है.
हुमा कुरैशी का करियर
हुमा कुरैशी ने नाटक में काम करने के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की. कुछ वर्षों नाटकों में काम करने के बाद वो मुम्बई चली गई और हिन्दुस्तान यूनीलीवर के साथ टेलीविज़न प्रचार के लिए दो वर्ष का समझौता किया. सैमसंग मोबाइल के विज्ञापन को फिल्माये जाते समय अनुराग कश्यप ने उनकी अभिनय क्षमता को देखा और फिल्मों में काम दिया.
प्रमुख फिल्में
हुमा कुरैशी ने कई सफल फिल्मों में काम किया है. जिनमें गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, लव शव ते चिकन खुराना, जॉनी एलएलबी 2, डेढ़ इश्किया और बदलापुर जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है.
वेब सीरीज
हुमा कुरैशी ने कई वेब सीरीज में काम किया है, जिसमें प्रमुख 'महारानी' है. महारानी में उनके अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा है.