Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 14 साल की उम्र में स्टारडम! इनायत वर्मा का कमाल, सलमान खान-रणबीर कपूर के साथ काम कर बटोरी सुर्खियां

14 साल की उम्र में स्टारडम! इनायत वर्मा का कमाल, सलमान खान-रणबीर कपूर के साथ काम कर बटोरी सुर्खियां

Inayat Verma: महज 4 साल की उम्र से ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट इनायत वर्मा अब तक कई दिग्गज सितारों संग काम कर चुकी हैं. वह 14 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अपनी एक्टिंग और प्यारी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने काम करती रहती हैं. चलिए एक नजर डालते हैं इनायत वर्मा के अब तक के सफर पर. 

Last Updated: April 25, 2026 | 12:44 PM IST
Inayat verma - Photo Gallery
1/7

पंजाब में हुआ था जन्म

इनायत वर्मा का जन्म अप्रैल 2012 में पंजाब के लुधियाना में मोहित वर्मा और मोनिका वर्मा के घर हुआ था. इनायत अभी कुंदन विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं.

Inayat verma - Photo Gallery
2/7

4 साल में की करियर की शुरुआत

इनायत वर्मा ने मनोरंजन की दुनिया में महज 4 साल की उम्र में एंट्री कर ली थी. इनायत ने रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज़' में हिस्सा लेकर अपने सफर की शुरुआत की थी. भले ही वह शो की विनर नहीं बन पाईं, लेकिन वह किसी विनर से कम भी नहीं थीं, क्योंकि वह शो के फाइनलिस्ट में से एक थीं.

Inayat verma takes interview of virat and salman khan - Photo Gallery
3/7

सलमान और विराट का लिया इंटरव्यू

साल 2019 में, इनायत वर्मा एक कुकिंग शो 'किचन चैंपियंस' में जज के तौर पर नजर आईं. इसके अलावा साल 2017 में, फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन के दौरान, इनायत को सलमान खान का इंटरव्यू लेने का मौका मिला. इतना ही नहीं, उन्हें विराट कोहली का इंटरव्यू लेने का भी मौका मिला.

Inayat verma with ranbir kapoor - Photo Gallery
4/7

रणबीर कपूर की भतीजी की भूमिका निभाई

रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और दुनिया भर में 223 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस फिल्म में, इनायत ने रणबीर कपूर की भतीजी का रोल निभाया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था.

Inayat verma - Photo Gallery
5/7

अभिषेक बच्चन संग भी किया काम

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बी हैप्पी' में भी इनायत वर्मा नजर आईं थीं. इसमें उनके अभिनय की दर्शकों ने खूब तारीफ़ की थी.

Inayat verma movies - Photo Gallery
6/7

इन फिल्मों में भी किया काम

इनायत वर्मा ने अभी तक अपने छोटे से करियर में 'लुडो', 'शाबाश मिठू' और 'अजीब दास्तान्स' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

Inayat verma networth - Photo Gallery
7/7

कितनी है नेटवर्थ?

महज 14 साल की उम्र में इनायत वर्मा मनोरंजन की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी हैं. उनकी नेटवर्थ की बात की जाए, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति (नेट वर्थ) 13 करोड़ रुपये है.

More News