Live TV
Search
Home > राज्य > हरियाणा > धोखेबाज काजल: युवक ने शराब में मिलाकर खाईं नींद की गोलियां, फिर लगाई आग

धोखेबाज काजल: युवक ने शराब में मिलाकर खाईं नींद की गोलियां, फिर लगाई आग

हाल ही में गुरुग्राम में एक युवक ने पुलिस स्टेशन के सामने खुद को आग लगा ली. आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका काजल पर धोखा और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 18, 2026 14:37:38 IST

Mobile Ads 1x1

Ankit Suicide Case: वो कहा जाता है न कि प्यार में धोखा खाया इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है. हाल ही में एक वीडियो सामने आई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. दरअसल, 15 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे अंकित नाम के एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या कर ली. इससे पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया. वीडियो में युवक ने एक हाथ में पेट्रोल की बोतल और दूसरे हाथ में डिस्पोजल गिलास लिया है, जिसमें वो कुछ गोलियां डाले है. वहीं शराब की बोतल दिखाकर वो शराब पीने की बात कहता है. युवक वीडियो में अपनी प्रेमिका काजल पर धोखा देने और झूठी शिकायत में उसे फंसाने का आरोप लगाता है. 

वायरल वीडियो में अंकित ने क्या कहा?

अंकित ने कहा कि वो जिंदगी में उस स्टेज पर खड़ा है, जहां उसके पिता नहीं हैं और वो अपने पिता से दूर है. उसने कहा, ‘मेरे पिता नहीं हैं और मैं घर वालों से काफी दूर हूं. मैंने कभी शराब नहीं पी लेकिन आज मैं शराब पी रहा हूं. उसने वीडियो में कुछ दवाएं दिखाईं और कहा कि आज मैं ये दवाएं खाऊंगा और फिर मैं नहीं जानता कि मुझे क्या होगा?’ उसने आगे कहा, ‘मैंने तीन साल तक काजल का खर्चा उठाया, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया.’

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मृतक अंकित उत्तर प्रदेश के फतेहपुर, सीतापुर का रहने वाला था और चंडीगढ़ में कैब चलाता था. वहीं अंकित के परिवार वालों का कहना है कि अंकित की बीते चार साल से फतेहपुर जिले की एक युवती से दोस्ती थी. दोनों गुरुग्राम में काफी महीनों तक सहमति से लिव-इन में रहे. कुछ महीनों पहले वो युवती गुरुग्राम के सेक्टर-31 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने लगी. युवक भी उससे मिलने के लिए  गुरुग्राम आता था. लगभग 20 दिनों पहले उसे पता चला कि काजल का किसी और युवक के साथ अफेयर चल रहा है. 

इसके बाद वो 15 अप्रैल को युवती को लेने के लिए गुरुग्राम आया था. उसने युवती के कमरे का कुछ सामान अपनी कार में रख लिया था. इसके बाद उस युवती ने अंकित के खिलाफ उसे परेशान करने और उसका सामान ले जाने की शिकायत की. सेक्टर 40 थाना पुलिस ने अंकित को कॉल करके थाने पर बुलाया. हालांकि वो थाने के अंदर नहीं गया लेकिन उसने थाने के सामने कार से उतरकर खुद पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर जलाकर आग लगा ली. 

क्या बोले जांच अधिकारी?

आग लगाने के बाद उसकी चीखें सुनकर थाने की पुलिस और राहगीरों ने कपड़े, मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाई. इसके बाद अंकित को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जांच अधिकारी बलजीत ने कहा कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है. वहीं परिवार वालों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. 

MORE NEWS