Live TV
Search
Home > धर्म > 19 साल बाद बन रहा महासंयोग, ज्येष्ठ मास में होंगे 8 बड़ा मंगल, नोट कर लें तारीख

19 साल बाद बन रहा महासंयोग, ज्येष्ठ मास में होंगे 8 बड़ा मंगल, नोट कर लें तारीख

Bada Mangal 2026: इस बार ज्येष्ठ महीना लगभग 60 दिनों का होने वाला है. ऐसे में हनुमान भक्तों के लिए खुशखबरी है क्योंकि इस बार 4 नहीं बल्कि 8 बड़े मंगल पड़ने वाले हैं. ये महीना 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा.

Written By: Deepika Pandey
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-18 14:15:13

Mobile Ads 1x1

Bada Mangal 2026: इस साल ज्येष्ठ के महीने में 4 नहीं बल्कि 8 मंगलवार पड़ने वाले हैं. इस साल ज्येष्ठ का महीना 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा. इस बार ज्येष्ठ के महीने में अधिकमास लगा है, जिसके कारण ये महीना 59 दिनों का होने वाला है. इसके कारण ये महीना हनुमान भक्तों के लिए खास होने वाला है. इस बार 8 बड़े मंगल पड़ेंगे. हालांकि ऐसा संयोग पूरे 19 साल बाद बन रहा है. इससे पहले 2007 में ऐसा संयोग बना था, जब ज्येष्ठ के महीने में 8 मंगलवार पड़े थे.

धार्मिक मान्यताओं में ज्येष्ठ के महीने में मंगलवार का खास महत्व होता है. कहा जाता है कि अगर कोई इस महीने में सच्चे मन से हनुमान जी का नाम लेता है और उनकी पूजा करता है, तो उसके सभी दुख और संकट खत्म हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि इस ज्येष्ठ महीने में कब-कब बड़े मंगल पड़ेंगे और इस दौरान क्या करना चाहिए?

कब-कब पड़ेंगे बड़े मंगल?

बता दें कि पहला मंगल 5 मई 2026 को पड़ेगा. इसके बाद दूसरा बड़ा मंगल 12 मई, तीसरा बड़ा मंगल 19 मई, चौथा बड़ा मंगल 26 मई, पांचवां बड़ा मंगल 2 जून, छठा बड़ा मंगल 9 जून, सातवां बड़ा मंगल 16 जून और आठवां बड़ा मंगल 23 जून 2026 को पड़ने वाला है. इस ज्येष्ठ अधिकमास में पूरे 59 दिन होने वाले हैं.

बड़े मंगल पर क्या करें?

  • बड़े मंगल के मौके पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए.
  • ज्येष्ठ महीने में सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए.
  • ज्येष्ठ के महीने में दान करना काफी शुभ माना जाता है. इसको देखते हुए प्याऊ लगवाना चाहिए या चने का शरबत बांटना चाहिए. 
  • ज्येष्ठ के महीने में पड़ने वाले मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूरी चोला और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिल जाता है.

क्या है बड़े मंगल का महत्व?

बड़े मंगल के महत्व की बात करें तो इसके पीछे पौराणिक कथाएं काफी प्रचलित हैं. कहा जाता है कि ज्येष्ठ के महीने में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की मुलाकात हुई थी. इसके कारण इसे बड़ा मंगल कहा जाता है. इसके अलावा इसकी दूसरी कथा महाभारत काल से जुड़ी हुई है. कहा जाता है कि महाभारत काल में भीम का घमंड तोड़ने के लिए हनुमान जी ने इसी दौरान एक बूढ़े बंदर का रूप लिया था, जिसके कारण इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है.

MORE NEWS