पहली ही मुलाकात में दिल हार बैठे थे महेश बाबू, शादी से पहले एक्ट्रेस ने रखी थी शर्त, ऐसी है लव स्टोरी
Mahesh Babu Love Story: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को प्यार से प्रिंस भी कहा जाता है. वे अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी लव स्टोरी के कारण भी काफी चर्चा में रहते हैं. महेश अकसर अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर करते रहते हैं. दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. कहा जाता है कि दोनों ने जब पहली बार एक दूसरे को देखा था, तो उन्हें पहली बार में ही प्यार हो गया था. आइए जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में…
पहली नजर में हुआ प्यार
महेश बाबू ने एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से शादी की. दोनों की मुलाकात साल 2000 में फिल्म वामसी के सेट पर हुई थी, जिसे गोपाल बी ने डायरेक्ट किया था. दोनों को एक दूसरे को देखते ही प्यार हो गया था. हालांकि उन्होंने तुरंत एक दूसरे को इस बारे में नहीं बताया था. फिल्म की शूटिंग के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे.
उम्र में महेश बाबू से बड़ी हैं नम्रता
कहा जाता है कि नम्रता, महेश बाबू से लगभग 4 साल बड़ी हैं. इसके कारण दोनों को परिवारों को मनाने में काफी परेशानी हुई थी. हालांकि बाद में परिवार की रजामंदी से 10 फरवरी, 2005 को दोनों ने शादी कर ली.
नम्रता शिरोडकर ने रखी थी ये शर्त
एक इंटरव्यू में नम्रता शिरोडकर ने बताया था कि उन्होंने महेश बाबू से शादी करने और हैदराबाद में सिफ्ट होने से पहले एक शर्त रखी थी. उन्होंने शर्त रखी थी कि वे उनके साथ बंगले में रहने को तैयार हैं लेकिन इससे पहले उन्हें नम्रता के साथ अपार्टमेंट में रहना होगा.
क्या था शर्त रखने की वजह?
नम्रता ने एक बार एक यूट्यूब को दिए इंटरव्यू में बताया था कि इस शर्त को रखने के पीछे उनका मोटिव था कि उन्हें बड़े घरों में रहने की आदत नहीं थी, जिसके कारण वे डरती थीं. इसके कारण मैंने शर्त रखी थी कि शादी के बाद सबसे पहले एक अपार्टमेंट में रहेंगे क्योंकि मैं मुंबई से थी. उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं पता था कि मैं इतने बड़े बंगले में कैसे फिट हो पाऊंगी.
शादी के बाद छोड़ दी एक्टिंग
शादी के बाद नम्रता ने पर्सनल लाइफ पर ध्यान दिया और फिल्मों से दूरी बना ली. साल 2006 में उन्होंने पहले बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम गौतम कृष्ण रखा गया. इसके बाद साल 2012 में उनकी एक बेटी सितारा हुई. दोनों इन दिनों अपनी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं.