Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • जब मैदान के हीरो प्यार में हुए ‘बोल्ड’! भारत के वो क्रिकेटर्स, जो बॉलीवुड हसीनाओं पर हार बैठे दिल

जब मैदान के हीरो प्यार में हुए ‘बोल्ड’! भारत के वो क्रिकेटर्स, जो बॉलीवुड हसीनाओं पर हार बैठे दिल

Cricketers Who Married To Actress: भारत में क्रिकेट टीम और बॉलीवुड की फॉलोइंग काफी ज्यादा है. ऐसे में क्रिकेटर्स और बॉलीवुड हसीनाओं की शादी होना कोई बड़ी बात नहीं है. भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने बॉलीवुड की एक्ट्रेस और मॉडल से शादी रचाई है. इनमें विराट कोहली से लेकर केएल राहुल, युवराज सिंह जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं. ऐसे में आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस और मॉडल से शादी की है. देखें पूरी लिस्ट…

Last Updated: April 19, 2026 | 4:40 PM IST
Anushka Sharma and Virat Kohli - Photo Gallery
1/7

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी रचाई है. यह जोड़ी बॉलीवुड-क्रिकेट जगत की सबसे मशहूर और पावरफुल मानी जाती है. कोहली और अनुष्का की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी. कपल ने साल 2017 में इटली में शादी रचाई.

Yuvraj Singh and Hazel Keech - Photo Gallery
2/7

युवराज सिंह और हेजल कीच

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने ब्रिटिश मॉडल हेजल कीच से शादी रचाई है. हेजल कीच सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में काम कर चुकी हैं, जिनसे उन्हें काफी पहचान मिली थी. युवराज और हेजल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद उन दोनों के बीच दोस्ती हुई. यह दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद कपल ने शादी रचा ली.

Zaheer Khan and Sagarika Ghatge - Photo Gallery
3/7

जहीर खान और सागरिका घाटगे

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी रचाई है. सागरिका घाटगे फिल्म 'चक दे इंडिया' से फेमस हुई थीं. कपल ने साल 2017 में शादी की थी.

KL Rahul Athiya Shetty - Photo Gallery
4/7

केएल राहुल और अथिया शेट्टी

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी रचाई है. अथिया बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं. अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने साल 2023 में शादी की थी. यह कपल फैंस को खूब पसंद आता है.

Harbhajan Singh and Geeta Basra - Photo Gallery
5/7

हरभजन सिंह और गीता बसरा

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने बॉलीवुड की स्टार गीता बसरा से शादी रचाई है. गीता बसरा ने 'द ट्रेन' और 'दिल दिया है' जैसे फेमस फिल्मों में काम किया है. गीता बसरा और हरभजन सिंह ने साल 2015 में पंजाब के फगवाड़ा में शादी की थी.

Mohammad Azharuddin and Sangeeta Bijlani - Photo Gallery
6/7

मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से शादी की थी. अजहरुद्दीन ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर संगीता से शादी रचाई थी, जिसके चलते वे खूब सुर्खियों में रहे थे.

Hardik Pandya and Natasha Stankovic - Photo Gallery
7/7

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी. उन दोनों की शादी साल 2023 में हुई थी. हालांकि 2024 में आपसी मतभेद की वजह से हार्दिक और नताशा का तलाक हो गया.

More News