Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Most Sixes in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय शामिल

Most Sixes in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय शामिल

टेस्ट क्रिकेट में पहले बल्लेबाज़ बेहद सतर्कता के साथ रन बनाते थे, लेकिन आधुनिक क्रिकेट में खिलाड़ियों के खेलने का तरीका पूरी तरह बदल चुका है. अब टेस्ट मैचों में भी बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं और बड़े-बड़े छक्के जड़ते हैं. आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में.

Last Updated: August 20, 2026 | 7:23 PM IST
rohit sharma - Photo Gallery
1/10

रोहित शर्मा (भारत) - 88 छक्के

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में 10 वें स्थान पर हैं उन्होंने महज 67 टेस्ट मैचों में 88 छक्के लगाए हैं. स्पिन गेंदबाजों और तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका पुल शॉट बेहद शानदार रहता है.

Angelo Mathews - Photo Gallery
2/10

एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) - 90 छक्के

श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने 119 टेस्ट मैचों में 90 छक्के लगाए. वह मध्यक्रम में टीम को मजबूती देने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट्स लगाने में भी माहिर थे.

Virender Sehwag - Photo Gallery
3/10

वीरेंद्र सहवाग (भारत) - 91 छक्के

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी निडर बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 91 छक्के लगाए. सहवाग ने अपने करियर में दो तिहरे शतक भी जड़े हैं.

जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) - 97 छक्के - Photo Gallery
4/10

जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) - 97 छक्के

दुनिया के महानतम ऑलराउंडरों में शामिल जैक कैलिस ने अपने लंबे करियर में 166 टेस्ट मैच खेले और 97 छक्के लगाए. उन्होंने टेस्ट में 13,000 से ज्यादा रन बनाने के साथ करीब 300 विकेट भी लिए हैं.

chris gayle - Photo Gallery
5/10

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 98 छक्के

'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने टी20 के अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी ताकत दिखाई. उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 98 छक्के लगाए और साथ ही दो बार ट्रिपल सेंचुरी (तिहरा शतक) भी जड़ी.

Tim Southee - Photo Gallery
6/10

टिम साउदी (न्यूजीलैंड) - 98 छक्के

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी का इस सूची में होना काफी मजेदार है. आमतौर पर 8वें या 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले साउदी ने 107 टेस्ट मैचों में 98 छक्के जड़े हैं.

Adam Gilchrist - Photo Gallery
7/10

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 100 छक्के

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट मैचों में 100 छक्के लगाए थे. वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे.

rishabh pant - Photo Gallery
8/10

ऋषभ पंत (भारत) - 100 छक्के

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में ऋषभ पंत 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले खिलाड़ी बन गए. पंत ने सबसे तेज (महज 51वें टेस्ट में) यह उपलब्धि हासिल की.

Brendon McCullum - Photo Gallery
9/10

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) - 107 छक्के

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम पहले इस रिकॉर्ड के मालिक थे. उन्होंने 101 टेस्ट मैचों में 107 छक्के लगाए. साल 2014 में भारत के खिलाफ खेली गई उनकी 302 रनों की पारी टेस्ट इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक है.

Ben Stokes - Photo Gallery
10/10

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 138 छक्के

इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने जून 2026 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा. उन्होंने 122 टेस्ट मैचों में 138 छक्के लगाकर इस सूची में पहला स्थान हासिल किया है. स्टोक्स अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने के लिए जाने जाते हैं.

More News