वीकेंड के लिए बना लें प्लान; शुक्रवार को OTT पर दस्तक देंगी ये 6 फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट
OTT Releases This Friday: अगर आप वीकेंड पर कोई बेहतरीन और नई फिल्म देखने का मन बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल खास आपके लिए है. इस शुक्रवार ओटीटी पर 6 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. ये फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और जी5 पर रिलीज होंगी. इस लिस्ट में रोमांटिक फिल्मों से लेकर डॉक्यूमेंट्री तक शामिल हैं.
बेथलहम कुडुम्बा यूनिट
जियो हॉटस्टार पर बेथलहम कुडुम्बा यूनिट रिलीज होने वाली है. ये एक मलयालम फिल्म है, जो रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा स्टोरी है. 2 घंटे 37 मिनट की फिल्म की कहानी एश्ले और जस्टिन के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों के बीच 13 साल का गैप होता है. परिवार को इस रिश्ते से आपत्ति होती है. फिल्म को गिरीश एडी ने डायरेक्ट किया है. ये शुक्रवार को रिलीज हो रही है. ऐसे में ये आपके वीकेंड के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है.
अंध विश्वास- सावधान इंडिया स्टोरीज
जियो हॉटस्टार पर 'अंध विश्वास- सावधान इंडिया स्टोरीज' रिलीज हो रही है. ये सीरीज सच्ची क्राइम घटनाओं पर आधारित सीरीज है. इसमें समाज में फैले अंधविश्वास और पाखंड का फायदा उठाने वाले लोगों की कहानियां बताई गई हैं.
हैशटैग लव
नेटफ्लिक्स पर हैशटैग लव रिलीज होने वाली है. ये एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है. ये फिल्म तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसकी कहानी डेटिंग ऐप की फाउंडर और इन्वेस्टर मैथ्यू के आसपास घूमती है. ये कहानी दोनों के प्यार और लड़ाई वाले रिश्ते पर आधारित है.
डूइंग लाइफ
डूइंग लाइफ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. ये एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. ये एक ऐसी सिंगल मां की कहानी है, जिसे जेल में सजा काट रहे कैदी से प्यार होता है. दोनों एक दूसरे को प्यार भरी चिट्ठियां भेजते हैं.
पूजा मेरी जान
पूजा मेरी जान जी5 पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को नवजोत गुलाटी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी और विक्रम सिंह चौहान हैं. ये फिल्म एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में रिजेक्शन के बाद की कहानी दिखाई गई है.
शुमाकर '94 - द बर्थ ऑफ अ लिजेंड
शुमाकर '94 - द बर्थ ऑफ अ लिजेंड नेटफ्लिक्स पर 02 अक्तूबर को रिलीज होगी. ये एक डॉक्यूमेंट्री है. इसमें माइकल शूमाकर के फॉर्मूला 1 में शानदार प्रदर्शन वाले सीजन और उनकी पहली विश्व ड्राइवर चैम्पियनशिप जीत की कहानी को दिखाई गई है. इसमें कई जानी-मानी हस्तियों के इंटरव्यू शामिल हैं.